Saturday, March 7

ATP Player of the Year अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो साल भर की मेहनत और प्रदर्शन से ATP रैंकिंग में नंबर 1 बना रहता है और इतिहास में कई दिग्गज इस सम्मान के जरिए अपनी बादशाहत साबित कर चुके हैं।

पुरुष टेनिस में ATP Player of the Year सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है जो हर साल उस खिलाड़ी को मिलता है जो सीजन के अंत तक ATP रैंकिंग में नंबर 1 रहता है। यह अवॉर्ड खिलाड़ियों की निरंतरता, फिटनेस और पूरे साल भर के ओवेरौल प्रदर्शन का प्रतीक है।

शुरुआती दौर में कभी-कभी यह अवॉर्ड वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी को नहीं मिलता था, जैसे 1975 में आर्थर ऐश के साथ हुआ। लेकिन साल 2000 के बाद से यह नियम तय हो गया है कि जो खिलाड़ी साल के अंत में नंबर 1 होगा, वही अवॉर्ड का विजेता होगा।

शुरुआती दौर और एक महान चैंपियन की शुरुआत

ATP Player of the Year अवॉर्ड की शुरुआत 1975 – आर्थर ऐश से हुई और उसके बाद टेनिस की दुनिया में तेजी से बदलाव दिखने लगे। 1976 से 1980 तक ब्योर्न बोर्ग ने लगातार पांच बार यह अवॉर्ड जीतकर खेल जगत में अपना वर्चस्व स्थापित किया और दिखाया कि टेनिस में अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

सैम्प्रास से जोकोविच तक सुनहरा युग

1990 के दशक और शुरुआती 2000 के दशक में यह अवॉर्ड महान खिलाड़ियों की सुप्रीमेसी का प्रतीक बन गया। 1993 से 1998 के बीच पीट सैम्प्रास ने कुल छह बार यह सम्मान जीता और पुरुष टेनिस पर दबदबा बनाया। इसके बाद रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच की तिकड़ी ने लगभग दो दशकों तक इस अवॉर्ड को अपने हाथों में रखा और इसे टेनिस इतिहास का सबसे ग्लैमरस दौर बना दिया।

नोवाक जोकोविच अब तक सबसे ज्यादा 8 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं, जो इस बात का सबूत है कि उनकी निरंतरता और सफलता का स्तर कितनी देर तक टॉप पर टिक सकता है।

नई पीढ़ी की दस्तक

हालिया सालों में नई पीढ़ी ने भी अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। 2022 और 2025 में कार्लोस अल्काराज़ ने टॉप पर रहते हुए नया दौर शुरू होने का संकेत दे दिया है। वहीं, 2024 में जानिक सिनर ने अपनी मेहनत और संतुलित खेल के दम पर यह अवॉर्ड जीतकर दिखाया कि टेनिस का भविष्य अब सिर्फ पुराने दिग्गजों के इर्दगिर्द नहीं घूमता।

ATP Player of the Year विजेताओं की पूरी सूची (1975 से 2025 तक)

  • 1975 – आर्थर ऐश
  • 1976 – ब्योर्न बोर्ग
  • 1977 – ब्योर्न बोर्ग
  • 1978 – ब्योर्न बोर्ग
  • 1979 – ब्योर्न बोर्ग
  • 1980 – ब्योर्न बोर्ग
  • 1981 – जॉन मैकनरो
  • 1982 – जिमी कॉनर्स
  • 1983 – जॉन मैकनरो
  • 1984 – जॉन मैकनरो
  • 1985 – इवान लेंडल
  • 1986 – इवान लेंडल
  • 1987 – इवान लेंडल
  • 1988 – मैट्स विलेंडर
  • 1989 – बोरिस बेकर
  • 1990 – स्टेफन एडबर्ग
  • 1991 – स्टेफन एडबर्ग
  • 1992 – जिम कुरियर
  • 1993 – पीट सैम्प्रास
  • 1994 – पीट सैम्प्रास
  • 1995 – पीट सैम्प्रास
  • 1996 – पीट सैम्प्रास
  • 1997 – पीट सैम्प्रास
  • 1998 – पीट सैम्प्रास
  • 1999 – आंद्रे अगासी
  • 2000 – गुस्तावो कुर्टेन
  • 2001 – लियेटन हेविट
  • 2002 – लियेटन हेविट
  • 2003 – एंडी रोडिक
  • 2004 – रोजर फेडरर
  • 2005 – रोजर फेडरर
  • 2006 – रोजर फेडरर
  • 2007 – रोजर फेडरर
  • 2008 – राफेल नडाल
  • 2009 – रोजर फेडरर
  • 2010 – राफेल नडाल
  • 2011 – नोवाक जोकोविच
  • 2012 – नोवाक जोकोविच
  • 2013 – राफेल नडाल
  • 2014 – नोवाक जोकोविच
  • 2015 – नोवाक जोकोविच
  • 2016 – एंडी मरे
  • 2017 – राफेल नडाल
  • 2018 – नोवाक जोकोविच
  • 2019 – राफेल नडाल
  • 2020 – नोवाक जोकोविच
  • 2021 – नोवाक जोकोविच
  • 2022 – कार्लोस अल्काराज़
  • 2023 – नोवाक जोकोविच
  • 2024 – जानिक सिनर
  • 2025 – कार्लोस अल्काराज़

सबसे ज्यादा बार अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • नोवाक जोकोविच – 8
  • पीट सैम्प्रास – 6
  • रोजर फेडरर – 5
  • राफेल नडाल – 5
  • ब्योर्न बोर्ग – 5
  • जॉन मैकनरो – 3
  • इवान लेंडल – 3

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version