Monday, February 23

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: महिला एकल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मेलबर्न पार्क पर (Australian Open) अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार झांग शुआई ने यहां दूसरे दौर के मैच में वॉकओवर मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Rohan Bopanna and Zhang Shuai
image source via getty images

जबकि महिला एकल वर्ग में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने भी मेलबर्न पार्क पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज करके (Australian Open) क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) टेनिस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब जीतने की तरफ अपने मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

Australian Open बोपन्ना और शुआई ने जीता अपना मुकाबला :-

इस बार बोपन्ना और शुआई का मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और मोनाको के ह्यूगो निस की जोड़ी से था। लेकिन इस मुकाबले में यह चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी खेलने के लिए नहीं उतरी। जिसके चलते हुए अब बोपन्ना और शुआई की मिश्रित युगल जोड़ी को वॉकओवर मिल गया। इसी के साथ अब उन्होंने (Australian Open) टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Rohan Bopanna
image source via getty images

इसके बाद अब क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और शुआई का मुकाबला हंगरी की टिमिया बाबोस और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवलो तथा ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने वाला है। वहीं इससे पहले (Australian Open) बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार ने अपने शुरुआती मैच में फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच और क्रोएशिया के इवान डोडिक को 6-4, 6-4 से हराया था।

आर्यना सबालेंक भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची :-

दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका ने रॉड लेवर एरेना मेंं 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हरा दिया। इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) में अपनी जीत का सिलसिला 18 मैचों तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा इस (Australian Open) टूर्नामेंट के महिला एकल में लगातार तीन खिताब जीतने वाली आखिरी खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस थी।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

उन्होंने साल 1997 से लेकर साल 1999 तक इसके खिताब जीते थे। जब सबालेंका ने यह मुकाबला जीत लिया तो तब उन्होंने मैच के बाद एंड्रीवा को गले लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां पर बैठी भीड़ की ओर हाथ हिलाया और अपने पोलेरॉइड कैमरे से एक तस्वीर ली। सबालेंका और एंड्रीवा का यह मुकाबला एक घंटे तक चला। तभी तो इस मुकाबले को जीतने के बाद उन्होंने कहा कि, “हम दोनों के बीच यह काफी मुश्किल मैच था। लेकिन मैं इसको सीधे सेटों में जीतने के बाद काफी खुश हूं।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version