Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मैडिसन कीज ने शीर्ष रैंकिंग पर काबिज आर्यना सबालेंका को हरा दिया है। इस मुकाबले में कीज ने आर्यना सबालेंका पर तीन सेट की जीत के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता है। वहीं इस जीत के चलते हुए वह सात स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Madison Keys Defeats Aryna Sabalenka to Win First Grand Slam at Australian Open 2025
image source via getty images

जिसके चलते हुए वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में महिला एकल का खिताब जीतने वाली मैडिसन कीज ने जारी डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए फिर से शीर्ष 10 में अपनी जगह बना ली है। जबकि पुरुष वर्ग के (Australian Open) विजेता यानिक सिनर ने एटीपी सूची में अपनी महत्वपूर्ण बढ़त बना रखी है।

Australian Open कीज ने फाइनल में सबालेंका को हराया :-

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने शीर्ष रैंकिंग पर काबिज आर्यना सबालेंका को तीन सेट तक चले (Australian Open) खिताबी मुकाबले में हराकर जीत हासिल की है। वहीं इस जीत के साथ ही कीज ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीत लिया है। इसके चलते हुए अब वह रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है।

Madison Keys
image source via getty images

इसके अलावा कीज महिला वर्ग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अमेरिका की चौथी खिलाड़ी बनी है। इस मौजूदा समय में उनके अलावा कोको गॉफ (नंबर तीन), जेसिका पेगुला (नंबर छह) और एम्मा नवारो (नंबर नौ) शीर्ष 10 में शामिल अन्य अमेरिकी खिलाड़ी हैं। वहीं इस बार सबालेंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) में खिताब की हैट्रिक पूरी नहीं कर पाई। लेकिन फिर भी वह अभी भी रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर इगा स्वियातेक का नंबर आता है। जिनको सेमीफाइनल में कीज ने हराकर बाहर कर दिया था।

रैंकिंग में जोकोविच पहुंचे छठे स्थान पर :-

उनके अलावा इस बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग क्विनवेन तीन स्थान गिरकर आठवें स्थान पर खिसक गई है। जबकि पाओला बडोसा मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 10 में शामिल हो गईं हैं। वहीं इस बार पुरुषों के वर्ग में चोटी के चार खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Jannik Sinner Wins Second Consecutive Australian Open Title
image source via getty images

यानिक सिनर इस समय भी पहले स्थान पर ही बने हुए हैं। जबकि इस (Australian Open) फाइनल को हारने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके बाद कार्लोस अलकराज तीसरे और टेलर फ्रिट्ज चौथे स्थान का नंबर आता है। वहीं इस बार पांव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण (Australian Open) सेमीफाइनल से हटने वाले नोवाक जोकोविच एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दानिल मेदवेदेव दो पायदान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version