Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) टूर्नामेंट के पहले दिन बारिश के कारण कई मैच नहीं हो पाए, क्योंकि इनडोर सुविधा में कुछ मैचोंं का आयोजन ही संभव हो पाया था। मौजूदा चैंपियन आर्यना सबालेंका और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने बारिश से प्रभावित दिन में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Australian Open सबालेंका ने स्लोएन स्टीफंस को हराया :-

इस टूर्नामेंट की दो बार की चैंपियन सबालेंका ने अमेरिकी ओपन साल 2017 की विजेता खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस सीधे सेटों में 6-3, 6-2 की जीत दर्ज की है। जिसके चलते हुए उन्होंने लगातार तीसरे खिताब के लिए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

जबकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन (Australian Open) के फाइनल में सबालेंका से हारने के बाद मेलबर्न पार्क के मुख्य कोर्ट पर छत के नीचे खेले गए अपने पहले मैच में पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग ने यहां रोमानिया की 20 वर्षीय क्वालीफायर एंका टोडोनी को सीधे सेटों में 7-6 (3), 6-1 से हरा कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Aryna Sabalenka Reaches Semis At 2024 WTA Finals With Win Over Jasmine Paolini
image source via getty images

इसके अलावा इस बार सत्रह वर्षीय मीरा एंड्रीवा दूसरे दौर में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी है। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने जॉन कैन एरेना में छत के नीचे खेले गए मैच में मैरी बौज़कोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ओपन (Australian Open) के पुरुष वर्ग में खेले गए पहले तीन मैच में से दो मैच पांच सेट तक चले थे।

ZHENG QINWEN
image source via getty images

साल 2014 के अमेरिकी ओपन उपविजेता रहे केई निशिकोरी ने तीसरे सेट में दो मैच प्वाइंट बचाकर वापसी करते हुए क्वालीफायर थियागो मोंटेइरो को 4-6, 6-7 (4), 7-5, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। जबकि छठी वरीयता प्राप्त कैस्पर रुड ने जाउम मुनार को 6-3, 1-6, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया। इसके अलावा अन्य पुरुष वर्ग के मैच में 20वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने फ़िनलैंड के ओटो वर्टानेन को 3-6, 7-6 (4), 6-4, 6-4 से पराजित किया।

Casper Ruud
image source via getty images

इस बार ऑस्ट्रेलिया ओपन 2025 (Australian Open) में लिंडा नोस्कोवा पहले दौर में हारकर बाहर होने वाली पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थी। अपने पहले मुकाबले में वह 29वीं वरीय खिलाड़ी क्लारा टॉसन से 5-7, 6-3, 6-4 से हार गईं। जबकि महिलाओं के वर्ग में जिन वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई है उनमें पाउला बाडोसा, डोना वेकिच और लेयला फर्नांडीज भी शामिल हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version