Dope Test: डोपिंग के एक मामले में खेल पंचाट ने ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस समय यह ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एकल में 864वें और युगल में 187वें स्थान पर काबिज हैं। इसके बाद वह सकारात्मक परीक्षण के बाद अपने अनंतिम निलंबन से लौटने के बाद से अधिकतर निचले स्तर के डब्ल्यूटीए टूर आयोजनों में खेल रही हैं।

ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी पर लगा चार साल का प्रतिबंध :-

डोपिंग के एक मामले में खेल पंचाट ने ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते हुए अब खेल पंचाट ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के साथ सहमति व्यक्त की है कि प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के सेवन के लिए उनको निलंबित किया जाना चाहिए।
Tara Moore
इसके अलावा इस ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी मूर को अप्रैल 2022 में एनाबॉलिक स्टेरॉयड बोल्डेनोन और नैंड्रोलोन के सेवन के लिए पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन इसके बाद दिसंबर 2023 में उनको खेलने की मंजूरी दे दी गई थी। क्यूंकि तब एक स्वतंत्र पंचाट ने फैसला दिया था कि कोलंबिया में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान दूषित मांस खाने के कारण ऐसा हुआ था।
Tara Moore
इसके बाद आईटीआईए ने उस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की थी। वहीं अब खेल पंचाट ने आईटीआईए के पक्ष में निर्णय दिया है। इसमें अब कहा गया है कि उसके पैनल के अधिकतर सदस्यों का यह मानना था कि मूर यह साबित नहीं कर पाई हैं कि दूषित मांस के सेवन के कारण उनका नमूना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा यह ब्रिटिश टेनिस मूर वर्तमान में एकल रैंकिंग में 864वें और युगल में 187वें स्थान पर हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version