China Open 2024: इस बार चीन ओपन 2024 के एकल वर्ग में खिताबी मुकाबले के लिए स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और इटली के जानिक सिनर के बीच मुकाबला (China Open 2024) खेला गया। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच यह (China Open 2024) मुकाबला तीन सेटों तक चला था। इस (China Open 2024) मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज ने जानिक सिनर को काफी संघर्ष के बाद 6-7 (6), 6-4, 7-6 (3) से हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

इस मुकाबले (China Open 2024) को जीत कर अब अल्कारेज ने सिनर पर इस साल अपनी श्रेष्ठता भी साबित की है। क्यूंकि इस वर्ष अभी तक अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ तीन मुकाबले खेले है और उनको तीनों ही मैचों में हराया है। वहीं इससे पहले भी अल्कारेज ने सिनर को इंडियन वेल्स और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।

इसके अलावा डिफेंडिंग चैंपियन सिनर का इस हार के बाद लगातार 14 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया। क्यूंकि स्पेन के अल्कारेज ने टाईब्रेकर में लगातार सात अंक जीतकर इस खिताब को जीत लिया है। इसके अलावा इटली के खिलाड़ी सिनर के लिए इस मुकाबले में ध्यान केंद्रित कर पाना थोड़ा मुश्किल था।

क्यूंकि शनिवार को ही विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने कहा था कि वह डोपिंग के मामले में सिनर को क्लीन चिट दिए जाने के निर्णय के विरुद्ध अपील करेगी। जबकि वाडा ने उनपर एक या दो वर्ष का प्रतिबंध लगाने की मांग की है। क्यूंकि इसी साल मार्च में सिनर को दो बार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था। लेकिन एक स्वतंत्र ट्रिब्यूनल ने सिनर को अगस्त में क्लीन चिट दे दी थी।
China Open 2024 महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सबालेंका :-
महिलाओं की विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेलारूस की अरिना सबालेंका ने मैडिसन कीज को 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15 लगातार जीत की बराबरी भी कर ली है। क्यूंकि सबालेंका ने अगस्त में सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट जीतकर इस सिलसिले की शुरुआत की थी।

सबालेंका ने पिछले महीने वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का खिताब हासिल कर इस विजय अभियान को जारी रखा। इससे पहले सबालेंका ने इस वर्ष की शुरुआत में आस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था। वहीं इससे पहले सबालेंका ने 2020-21 के सत्र में लगातार 15 मैच जीते थे। इस मुकाबले को जीतने के बाद सबालेंका अब क्वार्टर फाइनल में चेक गणरज्य की कैरोलिना मुचोवा से भिड़ेंगी। जिन्होंने स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-2, 6-0 से हराया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







