Thursday, March 12

Australian Open 2026: दुनिया की तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने अपना पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीन बार के उपविजेता रहे रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 (2) से हराकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

कोको गॉफ ने कामिला रखिमोवा को हराया :-

दुनिया की तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने अपना पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। लेकिन इस मैच में उनको पनी सर्विस पर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य मैचों में अमांडा अनिमिसोवा और दानिल मेदवेदेव ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए हैं। अपने पहले मैच में गॉफ ने कामिला रखिमोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया है।

Coco Gauff
Coco Gauff

इसके अलावा कोको गॉफ ने अभी तक दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए वह अभी तक सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वहीं पिछले साल वह इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं। लेकिन इस अमेरिकी खिलाड़ी को फिर से डबल फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ा है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में उनका सामना ओल्गा डैनिलोविच से होगा। क्यूंकि डैनिलोविच ने अपने पहले दौर के मैच में वीनस विलियम्स को हराया था।

Coco Gauff
Coco Gauff

इसके अलावा महिला वर्ग के अन्य महत्वपूर्ण मैचों में विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी और पिछले दो ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली अमांडा अनिसिमोवा ने भी अपने पहले मैच में सिमोना वाल्टरट को 6-3, 6-2 से हरा दिया है। जबकि विश्व नंबर छह जेसिका पेगुला ने अनास्तासिया जखारोवा को 6-2, 6-1 से हरा दिया है। इसके अलावा एक अन्य मैच में विश्व नंबर 14 क्लारा टौसन ने डाल्मा गाल्फी को 6-3, 6-3 से हरा दिया है।

Amanda Anisimova
Amanda Anisimova

इसके अलावा 27वीं वरीयता प्राप्त और साल 2020 की चैंपियन सोफिया केनिन का यहां पर खराब प्रदर्शन जारी रहा है। क्यूंकि वह पहले दौर में हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स से 6-3, 6-2 से हार गईं हैं। वहीं अब स्टर्न्स का अगला मुकाबला क्रोएशिया की पेट्रा मार्किंको से होगा। जबकि एक अन्य मैच में एम्मा नवारो भी पोलैंड की मैग्डा लिनेट से तीन सेटों में हार गईं हैं। इसके अलावा पुरुषों के वर्ग में कनाडा के सातवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स औगर अलियासिमे ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस के खिलाफ अपना मैच बीच में ही छोड़ दिया था। वहीं दो घंटे से कुछ अधिक समय तक चले इस मैच में तब बोर्गेस 3-6, 6-4, 6-4 से आगे चल रहे थे।

Daniil Medvedev
Daniil Medvedev

इसके अलावा एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीन बार के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 (2) से हराकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। इसके अलावा उन्होंने ब्रिस्बेन में खिताब जीता था। जबकि एक अन्य मैच में अमेरिका के 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने हमवतन अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर रेली ओपेल्का और 13वीं वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी एलेक्स मडी मिनौर ने मैकेन्जी मैकडोनाल्ड को 6-2, 6-2, 6-3 से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version