Wednesday, February 11

रविवार को चाइना ओपन 2024 (China Open 2024) के फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ (Coco Gauff) ने यूएस ओपन सेमीफाइनलिस्ट और चेक रिपब्लिक की महिला खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा (Karolina Muchova) को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ, वह पिछले 14 सालों में यह खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

गॉफ ने मुचोवा के खिलाफ अपने प्रदर्शन में और भी सुधार किया और उनके खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को 3-0 तक बढ़ा दिया। अमेरिकी महिला खिलाड़ी ने चेक रिपब्लिक की महिला खिलाड़ी के खिलाफ सभी मुकाबले स्ट्रेट सेट्स में जीते हैं। इतना ही नहीं, गॉफ ने चाइना ओपन 2024 के फाइनल में जीत हासिल करके फाइनल मुकाबलों में अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को 8-1 तक भी सुधारा।

कोको गॉफ का फाइनल मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Coco Gauff

कोको गॉफ ने अब तक अपने करियर में कुल 9 फाइनल खेले हैं। इस दौरान उन्हें 8 बार जीत हासिल हुई है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि, गॉफ को अपने करियर में सिर्फ एक बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। फ्रेंच ओपन 2022 में उन्हें इगा स्वियाटेक के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

कोको गॉफ का करियर फाइनल (8-1)

  1. 2019 अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज़ फाइनल बनाम ओस्टापेंको, 6-3, 1-6, 6-2
  2. 2021 एमिलिया -रोमाग्ना ओपन बनाम वांग (कियांग), 6-1, 6-3
  3. 2022 फ्रेंच ओपन बनाम इगा स्वियाटेक, 1-6, 3-6 (हार)
  4. 2023 एसीबी क्लासिक फाइनल बनाम रेबेका मासरोवा, 6-1, 6-1
  5. 2023 वाशिंगटन ओपन बनाम मारिया सककारी, 6-2, 6-3
  6. 2023 सिनसिनाटी ओपन बनाम कैरोलिना मुचोवा, 6-3, 6-4
  7. 2023 यूएस ओपन बनाम एरीना सबालेंका, 2-6, 6-3, 6-2
  8. 2024 एसीबी क्लासिक फाइनल बनाम एलिना स्वितोलिना, 6-7 (4), 6-3, 6-3
  9. 2024 चाइना ओपन बनाम कैरोलिना मुचोवा, 6-1, 6-3

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version