Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी डेनियल कॉलिन्स (Danielle Collins) ने शुक्रवार को अपने रिटायरमेंट के फैसले से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने इस साल की शुरूआत में बताया था कि, 2024 का सीजन प्रोफेशनल टेनिस में उनका आखिरी सीजन होगा।

दरअसल, एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्वास्थ्य स्थितियों से जूझना और परिवार शुरू करने की इच्छा इस फैसले के पीछे की वजह थी था। हालाँकि, 30 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी स्वीकार किया कि ये सभी चीजें योजनानुसार नहीं हुईं।

Danielle Collins Makes Retirement U-turn
Danielle Collins Makes Retirement U-turn

यह माना जा रहा है कि, अमेरिकी खिलाड़ी को उनकी मियामी ओपन और चार्ल्सटन ओपन की जीत से प्रेरणा मिली और उन्होंने अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया। बता दें कि, कॉलिन्स ने मियामी में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था और इस गति को जारी रखते हुए चार्ल्सटन में भी खिताब जीता। उन्होंने उस दौरान लगातार 15 मुकाबले भी जीते थे।

हालांकि, पेट की चोट के चलते 2024 के पेरिस ओलंपिक से अपना नाम वापस लेने के बाद से कॉलिन्स ने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और उन्हें उन सभी में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें अमेरिकी ओपन का पहला राउंड भी शामिल है। यह उम्मीद की जा रही थी कि, वह मलागा में होने वाले बिली जीन किंग कप फाइनल्स में यूएसए की ओर से अपने करियर का अंतिम मैच खेलेंगी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

“मैं 2025 में फिर से टूर पर आऊँगी” – डेनियल कॉलिन्स (Danielle Collins)

Danielle Collins Makes Retirement U-turn
Danielle Collins Makes Retirement U-turn

विश्व की 9वें नंबर की खिलाड़ी कॉलिन्स के अगले सीजन के यूनाइटेड कप की प्रवेश सूची में शामिल होने के बाद यह पुष्टि की है कि, वह 2025 में वापसी करेंगी। इसके अलावा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन चुनौतियों के बारे में बताया, जिनका वह इस समय सामना कर रही हैं।

कॉलिन्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

सभी को नमस्कार, पिछले कुछ हफ़्तों से मैं थोड़ा गायब रही हूँ, इसलिए मैं सभी को अपडेट देना चाहती हूँ। फ्लोरिडा में आए इन भयानक तूफ़ानों के कारण यह एक तनावपूर्ण समय रहा है और इसके अलावा मैं अपने एंडोमेट्रियोसिस और अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से भी जूझ रही हूँ। हालाँकि मैं इस साल अपने टेनिस करियर को एक हाई नोट पर समाप्त करने और अपने जीवन के अगले अध्याय में कूदने के लिए बहुत उत्साहित और उत्सुक थी, लेकिन चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं।

उन्होंने आगे लिखा:

पिछले कुछ महीनों में कुछ स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के अलावा, मैं हाल ही में कुछ विशेषज्ञों से मिल रही हूँ ताकि यह बेहतर तरीके से समझ सकूँ कि अपने अंतिम सपने, परिवार शुरू करने के लिए मेरा सबसे अच्छा रास्ता क्या है। एंडोमेट्रियोसिस और प्रजनन क्षमता से निपटना कई महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है और कुछ ऐसा है, जिससे मैं सक्रिय रूप से जूझ रही हूँ, लेकिन मैं जिस टीम के साथ काम कर रही हूँ, उस पर मुझे पूरा भरोसा है। इसमें जितना मैंने सोचा था, उससे ज़्यादा समय लगने वाला है। इसलिए, DANIMAL की कहानी अभी अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुँची है। मैं 2025 में फिर से टूर पर आऊँगी।

जबकि जीवन में कोई गारंटी नहीं है, मैं 2024 की अपनी गति को बनाए रखने और तब तक खेलना जारी रखने की उम्मीद करती हूं, जब तक कि मेरी व्यक्तिगत प्रजनन यात्रा के बारे में अधिक निश्चितता न हो जाए। अभी के लिए एकमात्र गारंटी कुछ और शानदार मैच होंगे। मेरे सभी फैंस और मेरे पीछे के अद्भुत लोगों को धन्यवाद, जो इस दौरान इतने उत्साहजनक रहे हैं और साथ ही दौरे पर मेरे सबसे करीबी दोस्तों को भी [धन्यवाद], जो हर कदम पर मेरा साथ दे रहे हैं।

बता दें कि, कॉलिन्स का अगले महीने मलागा में होने वाले बिली जीन किंग कप फाइनल्स में भाग लेना तय है, जिसमें 14 नवंबर को क्वार्टर फाइनल में यूएसए का मुकाबला स्लोवाकिया से होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version