Thursday, February 12

Madrid Open: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अपने 100वें टूर-स्तरीय खिताब की तलाश में मैड्रिड ओपन में खेलने वाले हैं। इससे पहले भी वह तीन बार मैड्रिड ओपन के चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने साल 2011, 2016 और 2019 में मैड्रिड ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा वह साल 2022 के सेमीफाइनल में अल्कारेज से हार गए थे। इसके बाद से वह पहली बार इसमें खेलने वाले हैं।

मैड्रिड ओपन में खेलेंगे जोकोविच :-

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविच अब तीन साल के बाद पहली बार मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरने वाले हैं। क्यूंकि अब उनकी नजर केवल अपने 100वें टूर खिताब पर लगी हुई है। इस टूर्नामेंट के लिए जोकोविच को चौथी वरीयता दी गई है।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा इस बार वह उसी हाफ में हैं जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय दर्शकों के चहेते कार्लोस अल्कारेज रहने वाले हैं। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि जोकोविच का मैड्रिड ओपन में जीत-हार का रिकॉर्ड 30-9 का रहा है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने मैड्रिड ओपन को तीन बार जीता हुआ है। इस टूर्नामेंट को उन्होंने साल 2011, 2016 और 2019 में जीता था।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा वह साल 2022 के सेमीफाइनल में अल्कारेज से हार गए थे। उसके बाद से वह अब पहली बार ही इस टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में म्यूनिख में खिताब जीतने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को यहां पर शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं इस बार टेलर फ्रिट्ज को तीसरी वरीयता दी गई है।

पांव की चोट से परेशान हैं अल्कारेज :-

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

कुछ समय पहले खेले गए बार्सिलोना ओपन के दौरान स्पेन के स्टार युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को अपने दाएं पांव का इलाज करना पड़ा था। तभी तो अब उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी यह चोट अब उन्हें मैड्रिड ओपन में परेशान नहीं करेगी। इस बीच उन्होंने कहा है कि ऐसा तब होता है जब आप बहुत ज्यादा मैच खेलते हैं और आपको आराम करने के लिए कम दिन ही मिलते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version