Tuesday, March 17

French Open 2024: स्पेन के 21 साल के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने French Open 2024 के फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। स्पेन के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अल्काराज ने चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ज्वेरेव को चार घंटे 19 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में हराया।

इस मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को कड़े मुकाबले में सीधे 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराकर इस फ्रेंच ओपन के खिताब को जीतकर अपने नाम किया। कार्लोस अल्काराज की यह ज्वेरेव के खिलाफ 10 मुकाबलों में 5 वीं जीत है। अल्काराज ने स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी रफेल नडाल को रोलां गैरो पर 14 ट्रॉफी जीतते देखते हुए ही बड़े हुए है लेकिन अब उन्होंने नडाल को पछाड़कर तीन जगहों पर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है।

Carlos Alcaraz
image source : X

क्यूंकि जब नडाल ने यह कारनामा किया था तो उनकी उम्र अल्काराज से डेढ़ साल अधिक थी। इसके बाद अब यह साल 2004 के बाद पहला फ्रेंच ओपन फाइनल है जिसमें ना नडाल, ना नोवाक जोकोविच और ना ही रोजर फेडरर है। इन तीनों दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में से इस बार कोई भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं खेल रहा है।

French Open 2024 ज्वेरेव ने नडाल को दी थी मात :-

French Open 2024 इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही ज्वेरेव ने नडाल को हराकर बाहर कर दिया था। जबकि तीन बार के चैंपियन जोकोविच भी अपनी घुटने की चोट के चलते हुए बाहर हो गए थे। इसके साथ ही रोजर फेडरर अब सन्यास ले चुके है। इस फाइनल मुकाबले में तीन सेट के बाद अल्काराज 1-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन अंत में फिर अल्काराज ने अपने अंतिम दो सेटों में 15 में से 12 गेम जीतकर इस ग्रैंड स्लैम पर कब्ज़ा कर लिया।

Alexander Zverev
image source : X

इससे पहले कार्लोस अल्काराज ने साल 2022 में हार्ड कोर्ट पर अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। साल 2023 में कार्लोस अल्काराज ने ग्रास कोर्ट पर खेलते हुए विंबलडन खिताब जीता था। अब तक हुए ग्रैंड स्लैम फाइनल में अल्काराज ने अपने तीनों मुकाबले जीते है। इस बार कार्लोस अल्काराज और एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार ही इस फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेल रहे थे।

French Open 2024 दूसरी बार फाइनल में ज्वेरेव को मिली हार :-

एलेक्जेंडर ज्वेरेव अब तक दो ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकबलों में हार चुके है। इससे पहले ज्वेरेव साल 2020 में डोमीनिक थीम के खिलाफ अमेरिकी ओपन के खिताबी मुकाबले को हार गए थे। इस बार ज्वेरेव पहली बार ही फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले वो तीन बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल से ही बाहर होते आए थे।

Carlos Alcaraz defeated Alexander Zverev
image source : X

ये भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, भारत ने 6 रनों से जीता मैच

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version