Sunday, March 22

Iga Swiatek Appointed Wim Fissette As Her Coach: विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) ने गुरूवार को बेल्जियम के अनुभवी विम फिसेट (Wim Fissette) को अपना कोच नियुक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति के बाद फिसेट के साथ काम करने को लेकर खुद को काफी उत्साहित भी बताया।

44 वर्षीय फिसेट अपने कोचिंग करियर के दौरान पूर्व ग्रैंड स्लैम विजेता किम क्लिस्टर्स और एंजेलिक कर्बर के साथ भी काम किया है। इसके अलावा, वह सितंबर 2024 तक जापान की नाओमी ओसाका के कोच थे और उन्हें चार में से दो ग्रैंड स्लैम खिताब दिलाने में भी मदद की थी।

Iga Swiatek Appointed Wim Fissette As Her Coach
Wim Fissette and Naomi Osaka

Iga Swiatek के कोच के रूप में टॉमस विक्टरोवस्की की जगह लेंगे विम फिसेट

बेल्जियम के विम फिसेट इगा स्वियाटेक के कोच के रूप में पोलैंड के टॉमस विक्टरोवस्की की जगह लेंगे।, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। पोलैंड की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने विक्टरोवस्की के साथ तीन सीजन बिताया था।

स्वियाटेक (Iga Swiatek) ने फिसेट को अपना कोच नियुक्त करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 44 वर्षीय कोच के साथ काम करने को लेकर उत्साहित और उत्सुक बताया। साथ ही साथ, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि, वह लंबे समय तक फिसेट के साथ काम करना चाहती हैं।

स्वियाटेक ने इंस्टाग्राम पर कहा:

मैं कहना चाहती हूं कि मैं बहुत उत्साहित हूं और विम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं डब्ल्यूटीए फाइनल्स की तैयारी कर रही हूं लेकिन मेरा नजरिया, हमेशा की तरह, दीर्घकालिक है, अल्पकालिक नहीं।

मैंने कई बार कहा है कि मेरा करियर एक मैराथन है, न कि एक स्प्रिंट, और मैं इसी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही हूं, संचालन कर रही हूं और निर्णय ले रही हूं।

Iga Swiatek becomes just the seventh player to record multiple 50-week stints as WTA No. 1
Iga Swiatek

गौरतलब हो कि, स्वियाटेक ने 43 वर्षीय विक्टोरोवस्की के साथ अपने 5 में से 4 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे, जिसमें इस साल का फ्रेंच ओपन भी शामिल है। हालाँकि, पोलिश खिलाड़ी ने इस साल हार्ड कोर्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, इसी के चलते उन्हें बदलाव की जरूरत पड़ी।

स्वियाटेक ने अपने पोस्ट में विम फिसेट के दृष्टिकोण को बेहतर बताते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया। इसके अलावा, उन्होंने उनके अनुभव की भी सराहना की।

स्वियाटेक ने कहा:

फिसेट के पास टेनिस के शीर्ष स्तर पर बहुत अच्छा दृष्टिकोण, दूरदृष्टि और विशाल अनुभव है।

ऐसा रहा है Wim Fissette का कोचिंग करियर

Wim Fissette and Naomi Osaka
Wim Fissette and Naomi Osaka

विम फिसेट ने बड़े स्तर पर 2009 में खिलाड़ियों को कोचिंग देना शुरू किया था। तब से लेकर अब तक वह स्वियाटेक से पहले 11 खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं। इस दौरान वह अलग-अलग खिलाड़ियों को कुल 7 ग्रैंड स्लैम खिताब और एक WTA फाइनल जिताने में मदद कर चुके हैं।

फिसेट ने पहली बार बेल्जियम की महिला खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स को कोचिंग दिया था और उन्हें तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और एक WTA फाइनल जिताने में मदद की। क्लिस्टर्स के साथ उन्होंने अपने कोचिंग करियर में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की। इसके बाद, उनकी दूसरा सबसे सफल करियर जापान की नाओमी ओसाका के साथ था, जब उन्होंने 26 वर्षीय को दो ग्रैंड स्लैम खिताब दिलाने में अपनी भूमिका निभाई थी।

विम फिसेट ने अपने करियर में इन खिलाड़ियों के साथ किया है काम

  1. किम क्लिस्टर्स (2009-2011)
  2. सबाइन लिसिकी (2013)
  3. सिमोना हालेप (2014)
  4. विक्टोरिया अजारेंका (2015-2016)
  5. पेट्रा क्वितोवा (2016)
  6. सारा इरानी (2016)
  7. जोहाना कोंटा (2016-2017)
  8. एंजेलिक कर्बर (2017-2018)
  9. विक्टोरिया अजारेंका (2018-2020)
  10. नाओमी ओसाका (2020-2022, 2023-2024)
  11. झेंग क्विनवेन (2022-2023)
  12. इगा स्विटेक (2024-)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version