Saturday, March 21

Google News Sports Digest Hindi

 WTA फाइनल 2024 (WTA Finals) के लिए कुल 8 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमे से 6 खिलाड़ियों ने इससे पहले भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं जबकि 2 अन्य खिलाड़ी ऐसी हैं जो पहली बार फाइनल्स के लिए क्वालीफाई की हैं।

इन सभी खिलाड़ियों ने WTA के फाइनल्स में जगह बनाने के लिए पूरे साल कड़ी मेहनत की और अंत में कुछ ही खिलाड़ियों को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

पहली बार फाइनल्स में हिस्सा लेंगे ये खिलाड़ी 

साल के अंत में होने वाले WTA फाइनल (WTA Finals) टूर्नामेंट के लिए इस साल 2 खिलाड़ी पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भाग लेंगे, जबकि अन्य 6 खिलाड़ी एक बार फिर से क्वालीफाई कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों के पास एक बेहतरीन मौका है कि वो अपने सीजन को शानदार तरीके से समाप्त करें।

हालांकि, यह कहना आसान है कि खिलाड़ियों के लिए ऐसा करना मुश्किल है क्योंकि मैदान की गुणवत्ता को देखते हुए केवल उन्हीं खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है जो दुनिया के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम इस साल के WTA फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

WTA फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

8. झेंग किनवेन (Qinwen Zheng)

A total of 8 players have been selected for the WTA Finals
WTA Finals-Qinwen Zheng/© Getty Images

चीन की झेंग किनवेन (Qinwen Zheng) एक चीनी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 2002 को हुआ था। उन्होंने साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीता था। झेंग ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने करियर के पहले मेजर फाइनल में पहुंची हैं लेकिन सबालेंका से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी और साथ ही अगले कुछ महीनों में उन्हें कई दफा हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्लेर्मो में उनके खिताबी जीत ने सबकुछ बदल दिया और उन्हें WTA फाइनल (WTA Finals) के लिए मौका मिल गया।

7. बारबोरा क्रेजिकोवा (Barbora Krejčíková)

चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा (Barbora Krejčíková) ने विंबलडन 2024 का खिताब जीतकर टेनिस जगत को हिला कर रख दिया था। उन्होंने फाइनल में इटली की जैस्मीन को हराया था। उनके इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें WTA फाइनल (WTA Finals) में में पहुंचा दिया। हालांकि, वह साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी लेकिन उसके बाद वह सुर्खियों में नहीं रही। क्रेजिकोवा मौजूदा वक्त में रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं।

6. जेसिका पेगुला (Jessica Pegula)

WTA Finals: A total of 8 players have been selected for the WTA Finals
WTA Finals-jessica pegula/© Getty Images

जेसुला पेगुला (Jessica Pegula) का जन्म 24 फरवरी 1994 को अमेरिका में हुआ था। वह एक अमेरिकी मूल की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। बता दें कि, उन्होंने 24 अक्टूबर 2022 को एकल में दुनिया की नंबर 3 और 11 सितंबर 2023 को युगल में दुनिया में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी।

पेगुला ने सीजन की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, फ्रेंच ओपन के बाद उनके अभियान को काफी गति मिली। उन्होंने बर्लिंग में घास पर अपना पहला खिताब जीता था लेकिन उसके बाद विंबलडन के दूसरे राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

5. एलेना रयबाकिना (Elena Rybakina)

रूस में जन्मी एलेना रयबाकिना (Elena Rybakina) एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 17 जून 1999 में कजाकिस्तान में हुआ था। बता दें कि, रयबाकिना लगातार दूसरी बार WTA फाइनल (WTA Finals) में पहुंची हैं। उनके पास WTA द्वारा करियर की सर्वोच्च एकल रैंकिंग नंबर 3 है जिससे वह दुनिया की टॉप 10 में आने वाली पहली कजाकिस्तान की खिलाड़ी बन गई। बता दें कि, वह कजाकिस्तान की एकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने कोई बड़ा खिताब जीता है।

4. जैस्मीन पाओलीनी (Jasmine Paolini)

WTA Finals: A total of 8 players have been selected for the WTA Finals
WTA Finals-Jasmine Paolini/© Getty Images

पाओलीनी के लिए यह साल बहुत ही शानदार और यादगार रहा है। वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में लगातार दो बार मेजर फाइनल में पहुंची हैं, हालांकि उन्हें दोनों ही टूर्नामेंट के अंत में हार झेलनी पड़ी। बता दें कि, उन्होंने दुबई में अपना पहला WTA 1000 खिताब भी जीता था। इसके अलावा उनके नाम पेरिस ओलंपिक के डबल्स में गोल्ड मेडल, फ्रेंच ओपन में उपविजेता और WTA 1000 का खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही।

3. कोको गौफ (Coco Gauff)

कोको गौफ (Coco Gauff) एक अमेरिकी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं जिनका जन्म 13 मार्च 2004 को हुआ था। बता दें कि, गौफ का WTA रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं साथ ही वह एकल में दुनिया की नंबर 2 और युगल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूएस ओपन सहित 8 WTA टूर एकल खिताब जीता है। सीजन की शुरुआत से ही उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए WTA फाइनल के लिए अपनी जगह बनाई।

2. आर्यन सबालेंका (Aryna Sabalenka)

आर्यन एक बेलारूसी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं जिनका जन्म 5 मई 1998 को हुआ था। सबालेंका ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की जीत के साथ किया था। हालांकि, हार्डकोट स्विंग के मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल में वुहान ओपन कप जीता है और साल के अंत में होने वाली चैंपियनशिप के लिए शानदार फॉर्म में हैं। बता दें उन्होंने लगातार चौथी बार WTA फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और दो साल पहले भी वह उपविजेता रह चुकी हैं।

1. इगा स्वियाटेक (iga swiatek)

इगा इस साल WTA फाइनल (WTA Finals) टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर होने के बाद उन्होंने अपने उपर कड़ी मेहनत की और उन्होंने लगातार तीसरी बार कतर ओपन जीता। इसके अलावा उन्होंने इंडियन वेल्स ओपन में अपना दूसरा खिताब भी जीता।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version