Paris Masters 2025: विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज का पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चला आ रहा विजयी अभियान रुक गया है। क्यूंकि इसके दूसरे दौर में उनको गैरवरीयता प्राप्त कैमरन नूरी से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में दूसरा सेट हारने के बाद अल्कारेज ने अपने कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ भी चर्चा की थी। लेकिन यह भी उनके काम नहीं आया था। वहीं इस हार के साथ ही अल्कारेज का मास्टर्स प्रतियोगिताओं में 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी टूट गया है।
कैमरन नूरी से हारे कार्लोस अल्कारेज :-
स्पेन के स्टार और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चला आ रहा विजयी अभियान अब रुक गया है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में उनको इंग्लैंड के गैरवरीयता प्राप्त कैमरन नूरी से हार का सामना करना पड़ा है।

इस दौरे मैच में खेलते हुए अल्कारेज ने पहला सेट जीता था। लेकिन इसके बाद नूरी ने अगले दो सेट जीतकर मुकाबला 4-6, 6-3, 6-4 से अपने नाम कर लिया था। वहीं इस मैच में हारने के बाद स्पेन के स्टार खिलाड़ी अल्काराज ने कहा कि, “मैं अपने खेल से वास्तव में निराश हूं। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था और मैंने इस मैच में बहुत सारी गलतियां की हैं।
अपने प्रदर्शन से निराश हैं अल्कारेज :-

स्पेन के स्टार खिलाड़ी और छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने इस मैच में दूसरा सेट हारने के बाद अपने कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ भी चर्चा की थी। लेकिन यह बात भी उनके काम नहीं आई थी। वहीं अब इस मैच में हारने के साथ ही अब अल्कारेज का मास्टर्स प्रतियोगिताओं में 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी टूट गया है। लेकिन अब इतना ही नहीं उनको अपनी नंबर एक रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि अगर दूसरे स्थान पर काबिज यानिक सिनर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं तो वह एटीपी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
इस सत्र में अल्कारेज ने जीते हैं आठ खिताब :-
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इस मौजूदा सत्र में कुल आठ खिताब जीते हैं। इनमें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के अलावा तीन मास्टर्स टूर्नामेंट भी शामिल हैं। वहीं अब इस मैच में जीत हासिल करने के बाद नूरी का अगला मुकाबला वैलेन्टिन वाचेरोट और आर्थर रिंडरक्नेच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इसके अलावा वाचेरोट ने पहले दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को 6-1, 6-3 से हराया था। जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को 7-6 (4), 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया है। वहीं अब उनका सामना आंद्रे रुबलेव से होने वाला है। जबकि नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे और 11वें नंबर के दानिल मेदवेदेव ने भी अपने मैचों में जीत हासिल की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







