Sunday, February 15

Top 10 Players With Most Aces in an US Open Womens Match

Most Aces in an US Open Womens Match: टेनिस इतिहास के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप टूर्नामेंट में से एक US Open की शुरुआत लगभग 142 वर्ष पहले 1881 में हुई थी। हालाँकि, शुरुआत में इस चैंपियनशिप में सिर्फ पुरुषों के मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन 1887 में महिलाओं की चैंपियनशिप की भी शुरुआत हुई। साल 2024 में US Open Womens चैंपियनशिप का 138वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी हिस्सा ले रहीं हैं। इस टूर्नामेंट में भी कई उलटफेर होते और कई रिकॉर्ड बनते देखे जाएंगे।

Serena Willaims & Venus Williams US Open | Most Aces in an US Open Womens Match
Serena Willaims & Venus Williams US Open | Most Aces in an US Open Womens Match

हालाँकि, यह देखना अधिक दिलचस्प रहेगा कि कोई महिला खिलाड़ी US Open Womens 2024 में एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस मारने के मामले में सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं! बता दें कि, विलियम्स बहनों के नाम यूएस ओपन महिलाओं की चैंपियनशिप में  18-18 ऐस मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।

टेनिस में ऐस क्या होता है ? | What is the Ace in Tennis?

What is Ace in Tennis?
What is Ace in Tennis?/ © Tennis Racquet Central

यदि आप टेनिस को अच्छी तरह से समझते हैं, तो आपको यह जरुर मालूम होगा कि इस खेल में ऐस (Ace) क्या होता है। दरअसल, टेनिस में ऐस एक ऐसा सर्व होता है, जो पहली बार में रिसीवर द्वारा छुआ ना जा सके। ऐसा होने पर सर्व करने वाले खिलाड़ी को अंक भी मिलते हैं।

इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम के अनुसार, खेल पत्रकार एलिसन डेंजिग द्वारा पहली बार ऐस (Ace) शब्द का इस्तेमाल गया था। बड़े स्तर के प्रोफेशनल टेनिस सर्किट द्वारा 1991 से ऐस को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया जाना शुरू हुआ था, इसीलिए ये रिकॉर्ड उस समय से शुरू होते हैं। यहाँ हम आपको US Open Womens चैंपियनशिप के एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस मारने वाले टॉप 10 महिला खिलाड़ियों की सूची देने जा रहे हैं।

US Open Womens के एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस | Most Aces in an US Open Womens Match

Serena Williams | Most Aces in an US Open Womens Match
Serena Williams | Most Aces in an US Open Womens Match

खिलाड़ी

ऐस की संख्या वर्ष राउंड

परिणाम

1. सेरेना विलियम्स (Serena Williams)

18 2016 क्वार्टर फाइनल सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया
2. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) 18 2018 चौथा राउंड

कैया कानेपी को  6-0, 4-6, 6-3 से हराया

3. वीनस विलियम्स (Venus Williams)

18 2015 पहला राउंड मोनिका पुइग को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया
4. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) 16 2015 सेमीफाइनल

रोबर्टा विंसी से 2-6, 6-4, 6-4 से हारीं

5. डेनिएला हंटुचोवा (Daniela Hantuchova)

15 2013 चौथा राउंड एलिसन रिस्के को 6-3, 5-7, 6-2 से हराया
6. नादिया पेत्रोवा (Nadia Petrova) 15 2012 पहला राउंड

जर्मिला गजदोसोवा को 6-3, 7-6 से हराया

7. नादिया पेत्रोवा (Nadia Petrova)

15 2006 तीसरा राउंड तातियाना गोलोविन से 7-5, 6-7, 6-3 से हारीं
8. ओल्गा सावचुक (Olga Savchuk) 15 2010 पहला राउंड

मेलानी ओडिन से 6-3, 6-0 से हारीं

9. सेरेना विलियम्स (Serena Williams)

15 1999 क्वार्टर फाइनल मोनिका सेलेस को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया
10. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) 14 2000 चौथा राउंड

जेलेना डोकिच को 7-6, 6-0 से हराया

Most Aces in an US Open Womens Match

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version