Saturday, June 20

Novak Djokovic: सर्बिया के महान पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस बीच उन्होंने बताया है कि कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया है।

इसके अलावा अब उन्होंने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान कहा है कि, “विराट कोहली मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। इस बीच अगर मैं सच कहूं तो उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया है। पहले मैं इसे नहीं देखता था, लेकिन उनके जरिए मेरी रुचि इस खेल में बढ़ी है।”

अगर मैं भारत आऊं तो कोहली मेरे साथ जुड़ें :-

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा नोवाक जोकोविच ने अपनी खास इच्छा भी जाहिर करते हुए कहा है कि जब वह भारत आएं तो कोहली उनके साथ समय बिताएं। इस बीच उन्होंने टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा है कि, “हम संपर्क में रहते हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा, मैं अगर नहीं कहना चाहता, जब आऊंगा, तो उम्मीद है कि वह मेरे साथ जुड़ेंगे। उस समय हम थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे, काफी मजा करेंगे और खेल के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे।”

भारत के लिए दिया खास संदेश :-

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके बाद नोवाक जोकोविच ने भारतीय फैंस के लिए अपना प्यार भी जताया और जल्द भारत आने की इच्छा भी दोहराई है। इस बीच उन्होंने कहा कि, “मेरा संदेश हमेशा प्यार, सम्मान और आभार का होता है। मुझे वर्षों से भारतीय फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है। मैं जल्द ही भारत आना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों से मुझे वहां आने का एक अलग ही आकर्षण महसूस हो रहा है।”

भारत आने की बना रहे हैं योजना :-

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा अभी तक 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने यह भी संकेत दिया है कि वह भारत में किसी इवेंट या मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मैं भारत में कोई इवेंट होस्ट करना चाहता हूं या मैच खेलना चाहता हूं। मुझे भारतीय लोगों से खास जुड़ाव महसूस होता है।”

टेनिस में नई पीढ़ी को लेकर बोले जोकोविच :-

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके बाद नोवाक जोकोविच ने टेनिस की नई प्रतिद्वंद्विता पर भी अपनी राय रखी है। इस समय उन्होंने कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर की प्रतिस्पर्धा को सबसे खास बताया है। इसके अलावा उन्होंने इस समय ‘बिग थ्री’ को सबसे महान माना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “सिनर और अल्काराज की राइवलरी काफी शानदार है, लेकिन मेरे लिए बिग थ्री ही हमेशा सबसे महान रहेंगे।” इस बीच हम आपको यहां बता देना चाहते हैं कि बिग थ्री जोकोविच, फेडरर और नडाल की तिकड़ी को कहा जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version