Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Rafael Nadal: राफेल नडाल को अगर लगता है कि वो स्पेन में अपने विदाई टूर्नामेंट में टीम को सफलता दिलाने में सक्षम नहीं हैं तो वो मलागा में होने वाले डेविस कप फाइनल में एकल मुकाबलों से बाहर रहने को भी तैयार है। इसके अलावा 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल (Rafael Nadal) डेविस कप के बाद संन्यास ले रहे हैं।

When Will Rafael Nadal Play The Last Match Of His Career?
When Will Rafael Nadal Play The Last Match Of His Career?

क्यूंकि इस टेनिस के टूर पर 20 साल के अपने करियर के अंतिम पड़ाव में नडाल (Rafael Nadal) चोटों से काफी परेशान रहे। वहीं इसके अलावा राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने स्पेनिश टेनिस महासंघ की ओर से प्रकाशित इंटरव्यू में मालागा से कहा है कि, “मैं इस टूर्नामेंट से पहले जितनी संभव हो सके उतनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करने की कोशिश करूंगा। जिससे कि मैं खेलने के लिए हर समय उपलब्ध रह सकूं।

Rafael Nadal
image source vis getty images

क्यूंकि मैं हर तरीके से अपने देश की मदद करना चाहता हूं। चाहे मैं इस टूर्नामेंट में खेलूं या नहीं खेलूं। इसके लिए सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि मैं अपनी ट्रेनिंग में कैसा महसूस कर रहा हूं। वहीं अगर मैं खुद को एकल में खिताब जीतने के लिए तैयार नहीं देखता हूं तो मैं ही वह पहला व्यक्ति रहूंगा जो इसमें खेलना नहीं चाहेगा।

पेरिस ओलंपिक में जोकोविच से हारे थे Rafael Nadal :-

इसे पहले साल 2024 में खेलते हुए राफेल नडाल (Rafael Nadal) का एकल में जीत-हार का रिकॉर्ड 12-7 है। क्यूंकि उनकी अंतिम आधिकारिक प्रतियोगिता अगस्त में पेरिस ओलंपिक हुई थी। इस प्रतियोगिता में वह अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी गोल्ड मेडल जीतने वाले नोवाक जोकोविच से दूसरे दौर में हार कर ही बाहर हो गए थे।

Rafael Nadal
image source vis getty images

इसके अलावा नडाल (Rafael Nadal) अपने देश के ही युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के साथ युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। इसके अलावा पिछले महीने नडाल ने सऊदी अरब में दो प्रदर्शनी मैच खेले। इसी बीच नडाल (Rafael Nadal) ने कहा कि, मैंने पहले ही (स्पेन के कप्तान डेविड फेरर को) कई मौकों पर कहा है कि वो इस तथ्य के आधार पर कोई फैसला न लें कि ये पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी हफ्ता है।

Rafael Nadal
image source vis getty images

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, मेरे लिए टीम सबसे पहले आती है। तभी तो मेरी टीम को मेरी वजह से होने वाली किसी भी हाइप से जरा भी प्रभावित नहीं होना चाहिए। उसे वही करना है जो टीम के लिए सबसे अच्छा है और मैं यही चाहता हूं। वहीं स्पेन मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। अगर वह इस मुकाबले को जीत लेता है तो शुक्रवार को कनाडा या जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version