Wednesday, March 18

ATP Finals: एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार मैच में एलेक्स डी मिनौर को को हराकर जैनिक सिनर फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब इस सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का सामना जैनिक सिनर से होने वाला है। क्यूंकि एक अन्य सेमीफाइनल मैच में फेलिक्स ऑगर-एलियासेम को अल्कारेज ने हरा दिया है।

जैनिक सिनर ने किया फाइनल में प्रवेश :-

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्स डी मिनौर को को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया है। वहीं इस समय इटली का यह खिलाड़ी सिनर विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इस अंतिम 4 के मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए 13 मुकाबले में भी उन्होंने13वीं जीत दर्ज कर ली है। इसके चलते हुए अब सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में अपने घरेलू कोर्ट पर कार्लोस अल्कारेज का सामना सिनर के साथ फाइनल में होने वाला है।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा एक अन्य सेमीफाइनल मैच में अल्कारेज ने भी फेलिक्स ऑगर-एलियासेम को हराया है। वहीं सिनर और अल्कारेज पिछले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में आपस में भिड़ चुके हैं। तब अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। जबकि सिनर ने विंबलडन में अल्कारेज को हराया था। इसके बाद अल्कारेज ने यूएस ओपन में जीत के साथ सिनर के खिलाफ अपना दबदबा कायम कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version