Friday, March 20

French Open: फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अपना दबदबा कायम करते हुए चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1, 6-2 से हरा दिया है। विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने के बाद सिनर ने कहा कि, “हम सुधार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस परिणाम के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं।”

सिनर ने किया चौथे दौर में प्रवेश :-

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1, 6-2 से हरा दिया है। इस मैच में सिनर ने लेहेका को एक घंटे 34 मिनट में हराकर इस सत्र की सबसे तेज जीत दर्ज की। इसके अलावा यह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में उनकी लगातार 17वीं जीत भी रही है।

Yannick Sinner
image source via getty images

इसके अलावा सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी पुरुषों में चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जबकि महिला एकल में कोको गॉफ, मेडिसन कीज और आंद्रीवा भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं हैं। इसके अलावा पाउला बडोसा को बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। इस जीत के बाद सिनर ने कहा कि, “हम सुधार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस परिणाम के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं।”

Yannick Sinner
Yannick Sinner

जबकि पुरुष एकल के अन्य मैचों में छठी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने मिसोलिच को लगातार सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हरा दिया। वहीं कैमरन नॉरी ने जैकब फर्नले को 6-3, 7-6, 6-2 से हरा दिया। इसके अलावा बुबलिक ने रोचा को 7-5, 6-1, 6-2 से हरा दिया। वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त जेक ड्रेपर ने फोनसेस्का को 6-2, 6-4, 6-2 से और तीसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने कोबोली को 6-2, 7-6, 6-1 से हरा दिया है। जबकि रुबलेव को वॉकओवर मिला क्योंकि फिल्स फिट नहीं थे।

Coco Gauff
Coco Gauff

इसके अलावा महिलाओं में दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने बूजकोवा को 6-1, 7-6 से हरा दिया है। जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज ने सोफिया केनिन 4-6, 6-3, 7-5 से हरा दिया है। वहीं बपतिस्ते ने बूजस को 7-6, 6-1 से हरा दिया है। इसके अलावा एलेक्जेंड्रोवा ने कुदरमेतोवा को 6-2, 6-2 से हरा दिया है। जबकि बोयसन ने जेकमोट को 6-3, 0-6, 7-5 से हरा दिया है। इसके अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला को वोंद्रोसोवा को 6-3, 4-6, 6-2 से हरा दिया है। जबकि छठी वरीयता प्राप्त आंद्रीवा ने पुतिनसेवा को 6-3, 6-1 से हरा दिया है। इसके अलावा 10वीं वरीयता प्राप्त बडोसा को 17वीं वरयीता प्राप्त कसातकिना ने 6-1, 7-5 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version