Thursday, March 5

French Open: भारत के शीर्ष वरीय एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल फ्रेंच ओपन एकल क्वालिफाइंग के दूसरे मैच में अपने से निचली रैंकिंग के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जुरिज रोदियोनोव से 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गए।

वहीं फ्रेंच ओपन के पहले क्वालिफाइंग मैच में भारतीय खिलाड़ी ने अमेरिका के मिशेल क्रुगर को हराया था। इसके अलावा भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने साल 2024 में चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था। लेकिन इस साल वह अब फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

फ्रेंच ओपन क्वालिफाइंग में हारे नागल :-

Sumit Nagal
image source via getty images

भारत के स्टार एकल खिलाड़ी सुमित नागल बीते दिन फ्रेंच ओपन एकल क्वालिफाइंग के दूसरे मैच में अपने से निचली रैंकिंग के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जुरिज रोदियोनोव से 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गए हैं। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एक घंटे 29 मिनट में हरा कर बाहर कर दिया।

Sumit Nagal
image source via getty images

इस समय सुमित नागल की 170वीं रैंकिंग है, जबकि ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी की 225वीं रैंकिंग हैं। वहीं इससे पहले भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग के पहले मैच में अमेरिका के मिशेल क्रुगर को हराया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल 2024 में चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था। लेकिन इस साल अब वह फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलते हुए नहीं दिखाई देने वाले हैं।

Sumit Nagal
Sumit Nagal

इस दूसरे मैच में पहला सेट हारने के बाद वह दूसरे में 2-4 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद फिर उनको सातवें गेम में वापसी का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया। लेकिन अगले ही गेम में वह फिर पिछड़ गए। जिसमें उन्होंने पहले दो अंक गंवा दिए। उस समय स्कोर 0-3 हो गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए इसे 4-4 कर दिया। लेकिन फिर बाद में वह 10वें गेम में सर्विस गंवा बैठे और मैच से बाहर हो गए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version