Tennis: भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी 15 वर्षीय माया राजेश्वरन रेवती ने मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां पर बेलारूस की इरिना श्यामनोविच को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा वाइल्ड कार्ड धारक भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना ने अपने ही देश की टेनिस (Tennis) खिलाड़ी वैष्णवी अडकर को मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर जीत दर्ज की है।
Tennis मुंबई ओपन में माया राजेश्वरन रेवती ने किया कमाल :-

इस मौजूदा समय में भारत में कई नए टेनिस (Tennis) खिलाड़ी काफी शानदार खेल दिखा रहे हैं। इसी बीच अब भारत की उभरती हुई 15 वर्षीय टेनिस (Tennis) खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 (Tennis) टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

अपने इस शानदार खेल के चलते हुए माया राजेश्वरन रेवती ने बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी इरिना श्यामनोविच को सीधे सेटों में हरा दिया है। जिसके चलते हुए अब उन्होंने इस (Tennis) टूर्नामेंट के अंतिम-16 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। इस खेल में उन्होंने अपने खेल में काफी परिपक्वता दिखाते हुए अपने से अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी श्यामनोविच को 6-4, 6-1 से हरा दिया है।
अंकिता रैना ने हमवतन वैष्णवी अडकर को हराया :-
इस (Tennis) टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश लेने वाली भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना ने अपने ही देश की अन्य साथी खिलाड़ी वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर जीत दर्ज की है।

इसके अलावा टूर्नामेंट में भारत की अन्य टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिदिपति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रूस की एलेना प्रिडांकिना को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से हराया है। इसके बाद अन्य मुकाबले में स्लोवाकिया की तीसरी वरीयता प्राप्त टेनिस (Tennis) खिलाड़ी अन्ना कैरोलिना श्मीडलोवा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टेनिस (Tennis) खिलाड़ी टीना स्मिथ की कड़ी चुनौती से पार पाने में भी सफलता हासिल की है। इस मुकाबले में श्मीडलोवा ने अपना पहला सेट गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए मुकाबले को 6-7, 6-1, 6-4 से जीत लिया। जबकि जापान की माई होनटामा ने छठी वरीयता प्राप्त हमवतन नाओ हिबिनो को मुकाबले में 7-6, 6-4 से हरा दिया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








