Tennis: मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में इस बार दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। इस टूर्नामेंट में दो शीर्ष वरीय खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ज्वेरेव अपने-अपने मैच हार कर बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को दूसरे दौर में एलेजांद्रो टेबिलो से हार का सामना करना पड़ा।

इसके चलते हुए अब उनको अपना 100वां करियर खिताब जीतने के लिए और इंतजार करना होगा। जबकि दूसरी तरफ शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को भी इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में इटली के मातेओ बेरेतिनी ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मैच में बेरेतिनी ने उनको 2-6, 6-3, 7-5 से हरा दिया है।

एलेजांद्रो टेबिलो से हारे जोकोविच :-

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इससे पहले पिछले साल ही इटैलियन ओपन में जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले एलेजांद्रो टेबिलो ने अब इस मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में भी जोकोविच को 6-3, 6-4 से हरा दिया है। वहीं अभी हाल ही में जोकोविच मियामी ओपन के फाइनल में जैकब मेन्सिक से हार गए थे। अब वह 25 मई को फ्रेंच ओपन शुरू होने से ठीक पहले अगले महीने 38 साल के हो जाएंगे।

कार्लोस अल्काराज ने जीता अपना मैच :-

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा फ्रेंच ओपन के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने भी अपने क्लेकोर्ट सत्र की शुरुआत दूसरे दौर में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो पर 3-6, 6-0, 6-1 से जीत दर्ज करते हुए की है। वहीं इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज को मियामी ओपन में पहले मैच में बेल्जियम के अनुभवी खिलाड़ी डेविड गॉफिन से हार का सामना करना पड़ा था।

बेरेतिनी से हारे अलेक्जेंडर ज्वेरेव :-

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में ज्वेरेव का हारना भी काफी चौंकाने वाला रहा है। इसके बाद अब बेरेतिनी का सामना जिरि लेहेका या 13वीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेत्ती से होने वाला है। इस टूर्नामेंट को आखिरी बार इटली के नाम साल 2019 में फेबियो फोगनिनी ने किया था। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में तीन बार के चैम्पियन यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थॉम्पसन को 4-6, 6-4, 6-2 से हरा दिया है।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

जबकि अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे जैक ड्रेपर ने मार्कोस जिरोन को 6-1, 6-1 से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में डेनमार्क के होल्गर रूने 2-6, 0-3 से पिछड़ रहे थे। तब उन्होंने नुनो बोर्गेस के खिलाफ कोर्ट छोड़ दिया था। वहीं 15वीं वरीयता प्राप्त बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने निकोलस जैरी को 6-3, 6-4 से हरा दिया है। इसके बाद अब उनका उनका सामना मोनाको के वालेंटिन वाचेरोट से होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version