Friday, February 27

Wimbledon 2024: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने विंबलनड के सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर अपने खिताब बचाने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। इस बार भी विंबलनड के सेमीफाइनल में खेलते हुए ने मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल में कार्लोस अल्काराज का सामना नोवाक जोकोविच से होगा।

Wimbledon 2024 पहला सेट हारने के बाद अल्काराज ने की अच्छी वापसी :-

अब सेमीफाइनल मुकाबले में मेदवेदेव को हराकर अल्काराज को काफी अच्छा लग रहा है। अब इस मुकाबले को जीत कर उनका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा हुआ है। इस मुकाबले में अल्काराज ने पहले सेट में अपनी सर्विस खो दी थी और वो रुसी खिलाड़ी से पूरी तरह से दवाब मान गए थे।

Carlos Alcaraz
image source : X

Wimbledon 2024 इस मुकाबले में अल्काराज ने सेट में बने रहने के लिए भी अपनी सर्विस को खो दिया था। इस मुकाबले में अल्काराज ने पहले सेट को टाईब्रेक में ले जाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वो एक अंक जीतकर ही इस सेट में पिछड़ गए। इस मुकाबले में अल्काराज के लिए वैसे कोई वास्तविक समस्या नहीं थी क्योंकि उन्होंने फिर से इस मुकाबले में हर ब्रेक ऑफ सर्व का फायदा उठाते हुए अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया।

Daniil Medvedev
image source : X

Wimbledon 2024 इस मुकाबले में उन्होंने एक बार अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी। वहीं अगले लगातार सेटों में से प्रत्येक में अपनी सर्विस बरकरार रखी। इसके बाद अल्काराज को लगातार तीन सेट जीतने में कोई समस्या नहीं हुई। इसके बाद अल्काराज ने दूसरे साल विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई है।

Wimbledon 2024 अब अल्काराज की नजरें फाइनल मुकाबले पर :-

Wimbledon 2024 इस बार विंबलडन 2024 में फाइनल तक पहुंचने के लिए कार्लोस अल्काराज ने पांच सेट गंवाए हैं। वहीं अब उनको अपना खिताब बचाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अब इस साल विंबलनड के फाइनल में उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा जो 14 जुलाई को खेला जाने वाला है।

Carlos Alcaraz
image source : X

Wimbledon 2024 इस बार रविवार को लंदन में स्पेन का प्रतिनिधित्व करते हुए विंबलडन खिताब के लिए अल्काराज के मैच के दौरान ही उनकी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए भी एक बड़ा दिन होने वाला है। क्यूंकि इस दिन ही स्पेन की फुटबॉल टीम यूरो 2024 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के सामने होगी।

Wimbledon 2024 यह फाइनल मुकाबला बर्लिन में देर शाम को होने वाला है। शायद तब तक विंबलडन में अल्काराज का फाइनल मुकाबला भी समाप्त हो जाए। अगर इस बार ये दोनों ही जीत जाते है तो यह खेलों में स्पेन के लिए दोहरी खुशी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जेम्स एंडरसन ने 704 टेस्ट विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 114 रनों से रौंदा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version