Friday, February 27

Wimbledon 2024: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2024 में पुरुष सिंगल के सेमीफाइनल में लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज का फाइनल में सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। इन दोनों के बीच यह खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Novak Djokovic
image source : X

Wimbledon 2024 इस सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने लोरेंज मुसेट्टी को हराने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। उनके साथ खेलते हुए जोकोविच को काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा था पर फिर भी जोकोविच इस मुकाबले को जीत गए। इस बार जोकोविच अपने पूरे टेनिस करियर में 10वीं बार विबंलडन का फाइनल मुकाबला खेलने कोर्ट पर उतरेंगे।

Wimbledon 2024 तीन सेट तक चले मुकाबले को जीते जोकोविच :-

Wimbledon 2024 इस बार नोवाक जोकोविच की विंबलडन 2024 शुरू होने से ठीक 5 हफ्ते पहले ही घुटने की सर्जरी हुई थी। तभी तो सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी हुई थी। इस सेमीफाइनल मुकाबले को जोकोविच ने इटली के खिलाड़ी मुसेट्टी को तीन सेटों तक चलने के बाद हरा दिया था।इस मुकाबले में पहला सेट 6-4 पर खत्म हुआ था जबकि दूसरा सेट 7-6 (7/2) पर खत्म हुआ था।

Novak Djokovic
image source : X

Wimbledon 2024 इसके बाद फिर जोकोविच ने तीसरे सेट को 6-4 से जीत कर अपने नाम कर लिया। इसके बाद इस मुकाबले को जीत कर उन्होंने अब फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नोवाक जोकोविच अब तक 7 बार विंबलडन का खिताब जीत कर अपने नाम कर लिया है। अगर इस बार भी जोकोविच इस फाइनल मुकाबले को जीत जाते है तो वो महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा विंबलडन खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: कार्लोस अल्काराज ने डेनियल मेदवेदेव को सेमीफाइनल में हराया, अब फाइनल में नोवाक जोकोविच से होगी भिड़ंत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version