Monday, February 16

Wimbledon 2024 Revised Schedule

जुलाई की भयंकर बारिश के चलते आयोजकों को विम्बलडन 2024 के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। इसका मतलब है कि मेन्स सिंगल्स फाइनल के साथ इस टूर्नामेंट का समापन नहीं होगा। बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में दो सप्ताह तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हमेशा से ही रविवार दोपहर को मेन्स सिंगल्स के फाइनल के साथ समाप्त होता रहा है।

पिछले साल विम्बलडन में कार्लोस अलकराज़ ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को सेंटर कोर्ट पर पाँच सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार समापन किया था। लेकिन इस बार रविवार, 14 जुलाई को यह टूर्नामेंट समाप्त नहीं होगा। क्योंकि लगातार बारिश के कारण आयोजकों में शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।

गौरतलब हो कि, विम्बलडन 2024 के आयोजन स्थलों में सिर्फ सेंटर कोर्ट और कोर्ट वन में ही छत की सुविधा है, जिसका मतलब है कि बाहरी कोर्ट पर नमी की वजह से बहुत सारा मैच नहीं हो पाया है। यह भी बता दें कि, अधिकांश मैच बाहरी कोर्ट पर ही होते हैं।

Wimbledon 2024 Revised Schedule
Wimbledon 2024 Revised Schedule

बारिश के चलते खासतौर से मिक्स्ड डबल्स में पर बुरा प्रभाव हुआ है, इसी के चलते फाइनल को गुरुवार से रविवार तक टाल दिया गया है। इसका मतलब है कि यह अन्य फाइनल मैचों के मुकाबले सबसे कम प्रतिष्ठित फाइनल होने वाला है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट का समापन मिक्स्ड डबल्स के साथ होगा।

विम्बलडन के निदेशक ने जारी किया बयान

Wimbledon 2024 Revised Schedule
Jamie Baker (Director Of Wimbledon)/Getty Images

टूर्नामेंट के निदेशक जेमी बेकर ने एक बयान में कहा, “पिछले आठ दिनों में लगातार बारिश के चलते, हम अभी तक पहले दौर के सभी मिक्स्ड डबल्स मैच पूरे नहीं कर पाए हैं। शेड्यूलिंग कमेटी ने तय किया है कि गुरुवार को मिक्स्ड डबल्स का फाइनल खेलना अब संभव नहीं है और इसलिए फाइनल शेड्यूल को संशोधित करने का फैसला किया गया है। इससे हमें चैंपियनशिप को समय पर पूरा करने और सेंटर कोर्ट पर सभी फाइनल खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा लचीलापन मिलता है।”

Wimbledon 2024 Revised Schedule
Wimbledon 2024 Revised Schedule

विम्बलडन 2024 फाइनल का संशोधित शेड्यूल | Wimbledon 2024 Revised Schedule:

शनिवार – सेंटर कोर्ट – स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से

मैच 1 – लेडीज सिंगल्स

मैच 2 – जेंटलमैन डबल्स

मैच 3 – लेडीज डबल्स

रविवार – सेंटर कोर्ट – स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से

मैच 1 – जेंटलमैन सिंगल्स

मैच 2 – मिक्स्ड डबल्स

Wimbledon 2024 Revised Schedule

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version