Monday, March 23

Miami Open: इटली के स्टार पुरुष एकल खिलाड़ी जैनिक सिनर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मियामी ओपन के पहले राउंड के मुकाबले में खेलते हुए दामिर जुमहुर को 6-3, 6-3 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत की है। वहीं इस मियामी ओपन में इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस पहले मैच में उन्होंने दामिर जुमहुर को एकतरफा अंदाज में हराया है।

जैनिक सिनर ने दामिर जुमहुर को दी मात :-

इटली के स्टार पुरुष एकल खिलाड़ी जैनिक सिनर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मियामी ओपन के पहले राउंड के मुकाबले में खेलते हुए दामिर जुमहुर को 6-3, 6-3 से हरा दिया है। वहीं अपनी इस जीत के साथ अब सिनर ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

क्यूंकि उन्होंने नवंबर में पेरिस मास्टर्स और इंडियन वेल्स में अपने खिताबी जीत के बाद अब एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 24 सेट जीतकर नोवाक जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

सिनर के पास है आगे निकलने का मौका :-

जैनिक सिनर के पास अब 30वीं वरीयता प्राप्त कोरेंटिन मौटेट के खिलाफ अपने तीसरे राउंड के मैच का पहला सेट जीतकर जोकोविच से आगे निकलने का सुनहरा मौका भी होगा। क्यूंकि कोरेंटिन मौटेट ने भी अपने मैच में टॉमस माचाक को 6-0, 1-6, 6-4 से हराया था। वहीं इस मैच में जीत के बाद सिनर ने कहा है कि अब मुझे लगता है कि कभी-कभी स्कोरबोर्ड मायने रखता है।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा अब मेरे लिए मैं एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर होने की कोशिश करता हूं और खुद को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की स्थिति में रखता हूं। इसके अलावा मैं हमेशा हर विरोधी के साथ एक जैसा बर्ताव करता हूं। जबकि कोर्ट पर आकर मैं अच्छे रवैये के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इसके लिए पूरी कोशिश करता हूं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा इस समय सिनर मियामी में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इससे पहले वह साल 2024 में भी यहां पर चैंपियन रहे थे। जबकि इंडियन वेल्स में 2026 के लिए अपनी पहली ट्रॉफी उठाने के बाद वह साल 2017 में रोजर फेडरर के बाद मशहूर सनशाइन डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश भी कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ अलेक्जेंडर शेवचेंको ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में वापसी करते हुए जीत हासिल करके बेन शेल्टन को मियामी ओपन से बाहर करके बड़ा उलटफेर भी कर दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version