French Open 2025: भारत के स्टार युगल टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बीते दिन शुक्रवार को पेरिस में सातवीं वरीयता प्राप्त निकोला मेक्टिक और माइकल वीनस पर तीन सेटों में रोमांचक जीत के साथ फ्रेंच ओपन पुरुष युगल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इंडो-अमेरिकन जोड़ी ने किया तीसरे दौर में प्रवेश :-

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

फ्रेंच ओपन 2025 के इस टूर्नामेंट में खेलते हुए इस इंडो-अमेरिकन जोड़ी ने दो घंटे और 32 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में क्रोएशियाई-कीवी जोड़ी को 6-7(4), 7-6(7), 6-3 से हरा दिया है। इस मैच में खेलते हुए इन दोनों ने काफी शानदार खेल दिखाया।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इसके बाद अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भांबरी और गैलोवे का सामना नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग से मैच होना है। वहीं इससे पहले भांबरी और गैलोवे ने पहले दौर के मैच में रॉबिन हासे और हेंड्रिक जेबेंस को 6-3, 6-7(8) 6-3 से हराया था। इसके बाद में भारत के रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी, बालाजी के मैक्सिकन साथी मिगुएल रेयेस-वरेला के साथ पुरुष युगल में भी खेलेंगे।

युकी भांबरी की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं :-

2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर चैम्पियनशिप विजेता।

एटीपी युगल रैंकिंग में 26वीं रैंक हासिल करना, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है।

भारत के नंबर 1 युगल खिलाड़ी बनना, जो रोहन बोपन्ना के 5.5 साल के राज को समाप्त करता है।

दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी 500 युगल खिताब जीतना।

म्यूनिख और गस्टाड में चार एटीपी टूर युगल फाइनल में पहुंचना।

फ्रेंच ओपन 2025 में सातवें वरीय को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश करना।

BMW ओपन 2024 में युगल खिताब जीतना।

इंडो-दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी के रूप में युगल ट्रॉफी हासिल करना।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version