टेनिस सिंगल्स इतिहास में सबसे ज्यादा ऐस सर्व करने का रिकॉर्ड पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर (John Isner) के नाम दर्ज है। उन्होंने विंबलडन 2010 में 113 ऐस सर्व किए थे। यहाँ हम आपको किसी एक टेनिस मैच में सबसे ज्यादा ऐस सर्व करने वाले खिलाड़ियों (Most Aces Served in a Tennis Match) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
दुनिया में टेनिस एक लोकप्रिय खेलों में से एक है, जिसने इतिहास में कई महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है। आज के समय में नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और एंडी मरे जैसे कई दिग्गज फैंस के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जबकि कार्लोस अल्कराज जैसे युवा खिलाड़ी लगातार ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीतकर काफी तेजी से लोकप्रिय हुए हैं।
यदि आप टेनिस को अच्छी तरह से समझते हैं, तो आपको यह जरुर मालूम होगा कि इस खेल में ऐस (Ace) क्या होता है। दरअसल, टेनिस में, ऐस एक ऐसा सर्व होता है, जो पहली बार रिसीवर द्वारा छुआ ना जा सके, जिससे सर्वर को अंक मिलते हैं।
हालाँकि, प्रोफेशनल टेनिस में, ऐस आम तौर पर खिलाड़ी की पहली सर्व पर देखे जाते हैं, जहां सर्वर पूरे जोर के साथ गेंद को मार सकता है और सही बॉल प्लेसमेंट के साथ अधिक चांस ले सकता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में सर्वर गेंद को कोने की तरफ मारता है, ताकि रिसीवर उस गेंद को छू ना सके।
इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम के अनुसार, ऐस शब्द खेल पत्रकार एलिसन डेंजिग द्वारा पहली बार इस्तेमाल गया था। बड़े स्तर के प्रोफेशनल टेनिस सर्किट द्वारा 1991 से ऐस को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया जान शुरू हुआ था, इसीलिए ये रिकॉर्ड उस समय से शुरू होते हैं। यहाँ हम आपको उन टॉप 10 टेनिस मैचों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ऐस सर्व किए गए हैं।
टॉप 10 खिलाड़ी जिन्होंने एक टेनिस मैच में किए हैं सबसे ज्यादा ऐस सर्व | Top 10 Most Aces Served in a Tennis Match
10. अल्बानो ओलिवेट्टी (Albano Olivetti) – 56 बनाम मैथ्यू बार्टन

फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी अल्बानो ओलिवेट्टी (Albano Olivetti) ने विंबलडन 2016 में ग्रास कोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू बार्टन के खिलाफ खेले गए 5-सेट मुकाबले में कुल 56 ऐस सर्व किए थे। हालाँकि, पहले राउंड के उस मैच में इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद ओलिवेट्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
9. इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) – 59 बनाम केई निशिकोरी
पूर्व क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) ने अब प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 2019 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले में 59 ऐस सर्व किए थे। जापान के केई निशिकोरी के खिलाफ हार्ड कोर्ट पर खेले गए उस मैच में कार्लोविच को हार झेलनी पड़ी थी।
8. इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) – 61 बनाम जान-लेनार्ड स्ट्रफ़

प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले चुके पूर्व क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) ने 2018 के विंबलडन में खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले में कुल 61 ऐस सर्व किए थे। जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ़ के खिलाफ ग्रास कोर्ट पर खेले गए उस मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कार्लोविच को हार झेलनी पड़ी थी।
7. इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) – 61 बनाम लू येन-ह्सुन
इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) ने 2016 के यूएस ओपन में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में चीनी खिलाड़ी लू येन-ह्सुन के खिलाफ हार्ड कोर्ट पर कुल 61 ऐस सर्व किए थे। 5-सेट के उस मुकाबले में कार्लोविच को जीत हासिल हुई थी थी।
6. जॉन इस्नर (John Isner) – 64 बनाम रुबेन बेमेलमान्स

पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर (John Isner) ने 2016 के यूएस ओपन में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में बेल्जियन खिलाड़ी रुबेन बेमेलमान्स के खिलाफ कुल 64 ऐस सर्व किए थे। ग्रास कोर्ट पर खेले गए 5-सेट के उस मुकाबले में इस्नर को जीत हासिल हुई थी थी।
5. रीली ओपेल्का (Reilly Opelka) – 67 बनाम थॉमस फैबियानो

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी रीली ओपेल्का (Reilly Opelka) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 में हार्ड कोर्ट पर इटली के थॉमस फैबियानो के खिलाफ खेले गए 5-सेट मुकाबले में कुल 67 ऐस सर्व किए थे। हालाँकि, दूसरे राउंड के उस मैच में इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद ओपेल्का को हार का सामना करना पड़ा था।
4. इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) – 75 बनाम होरासियो ज़ेबालोस
पूर्व क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) ने 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में 75 ऐस सर्व किए थे। अर्जेंटीना के होरासियो ज़ेबालोस के खिलाफ हार्ड कोर्ट पर खेले गए 5-सेट के उस मैच में कार्लोविच को जीत मिली थी।
3. इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) – 78 बनाम राडेक स्टीपानेक
इवो कार्लोविच (Ivo Karlovic) ने 2009 के डेविस कप में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 78 ऐस सर्व किए थे। चेक रिपब्लिक के राडेक स्टीपानेक के खिलाफ क्ले कोर्ट पर खेले गए उस मैच में कार्लोविच को हार झेलनी पड़ी थी।
2. निकोलस माहुत (Nicolas Mahut) – 103 बनाम जॉन इस्नर

विंबलडन 2010 में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में फ्रांसीसी खिलाड़ी निकोलस माहुत (Nicolas Mahut) ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर के खिलाफ कुल 113 ऐस सर्व किए थे। ग्रास कोर्ट पर खेले गए 5-सेट के उस मुकाबले में माहुत को हार झेलनी पड़ी थी। इसी मुकाबले में उनके प्रतिद्वंदी माहुत ने भी 113 ऐस सर्व किए थे।
1. जॉन इस्नर (John Isner) – 113 बनाम निकोलस माहुत
पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर ने विंबलडन 2010 में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में फ्रांससी खिलाड़ी निकोलस माहुत के खिलाफ कुल 113 ऐस सर्व किए थे। ग्रास कोर्ट पर खेले गए 5-सेट के उस मुकाबले में इस्नर को जीत हासिल हुई थी। इसी मुकाबले में उनके प्रतिद्वंदी इस्नर ने भी 103 ऐस सर्व किए थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

