इस साल होने वाले वनेड विश्व कप के लिए सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत के लिहाज से ये आयोजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार का भारत में विश्व कप खेला जाना है। बता दें, भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों के दौरान कोई भी आईसीसी की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। इसलिए इस बार का विश्व कप भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और होम एडवांटेज के फायदा को देखते हुए भारत इसे जीतने के लिए पूरी जान लगाएगी।
भारत में 2023 से पहले साल 2011 में विश्व कप का आयोजन हुआ था। इस दौरान भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हिंदुस्तान के नाम किया था। वैसे तो पूरी दुनिया में ही भारत के क्रिकेट प्रशंसक मिल जाते हैं, लेकिन जब भारत की बात हो तो फिर मैदान पर विरोधी टीम के दर्शक ना के बराबर होते हैं। ऐसे में इस बार भी विश्व कप के दौरान भारत के स्टेडियम खचाखच भरे रहेंगे। अगर बात करें इसके शेड्यूल की तो फिलहाल अभी आईसीसी ने इसके लिए जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक ड्राफ्ट शेड्यूल जरूर सामने आ गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत के मैच कब और किसके साथ होने वाले हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम भारत
माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। हांलाकि पाकिस्तान ने यहां पर मैच के लिए आपत्ती भी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद में मैच नहीं खेलना चाहती है। उसका मुकाबला कही और शिफ्ट कराया जाए। अब जानकारी मिल रही है कि आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर दिया है। जिसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि जहां पर मैच के शेड्यूल किए जाएंगे पाकिस्तान को वहां पर ही मैच खेलना होगा।
पाकिस्तान के अलावा भारत का ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। ये 11 अक्टूबर को होगा। ड्राफ्ट के अनुसार 19 अक्टूबर को भारत अपना तीसरा मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेलेगी।

