भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तानी टीम को सैफ चैंपियनशिप में एकतरफा हरा दिया है। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 4-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया है। मैच में हिंदुस्तान ने पहले से ही पाकिस्तान की टीम पर दबाव बनाया हुआ था। ये ही कारण रहा है भारतीय टीम इसे अपने पाले में करने में कामयाब रही। भारत की तरफ से कप्तान सुनिल छेत्री ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अकेले ही पाकिस्तान की टीम पर 3 गोल दाग दिए। हांलाकि इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
भारत ने पाक को चटाई धूल
इस मैच को भारत और पाकिस्तान के बीच बैंग्लोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। मैच के शुरुआती समय में हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन बाद में मौसम सही हो गया। मुकाबले के 10वें ही मिनट ने पाकिस्तानी गोलकीपर ने काफी आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही इस पर भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री की नजर पड़ी , तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और टीम के लिए पहला गोल कर दिया। इसके बाद 15वें मिनट में गोल हुआ ये भी सुनिल ने ही किया। ऐसे में टीम इंडिया मैच के शुरुआत में ही 2-0 की भढ़त के साथ आगे बढ़ गई। इसके बाद 74वें मिनट में भी उन्होंने ही टीम के लिए गोल किया। इसके साथ ही भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री के इंटरनेशल फुटबॉल में 90 गोल हो गए हैं। सुनिल के तीन गोल से अलावा 81वें मिनट में उदांता सिंह ने चौथा और आखिरी गोल किया।
Perfect start to #SAFFChampionship2023 for the #BlueTigers 🐯
An absolutely dominant performance 💙🇮🇳💪🏽 #INDPAK #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/tUEFWGUffN
— Indian Football Team (@IndianFootball) June 21, 2023
इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के कोच से भिड़ते हुए भी नजर आए। पहले हाफ के दौरान कोच इगोर स्टिमिक से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धक्का मुक्की भी देखने को मिली। दरअसल, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी गेंद के लिए थ्रो कर रहा था, तब भारतीय कोच ने गेंद छीन ली। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना आपा खोते हुए नजर आए। इस दौरान रेफरी ने भारतीय कोच और मैनेजर को रेड कार्ड दिखाया तो वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया।
#SAFF2023
Some Heat Moments in the match and Red Card to the Coach of India
India vs Pakistan #INDvsPAK #INDPAK #SAFFChampionship2023pic.twitter.com/sgVavcklC4— 👑👌🌟 (@superking1816) June 21, 2023
ये भी पढ़ें: FIFA: फुटबॉल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो अब नहीं टूट सकते हैं
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।