गुरुवार यानी 22 जून 2023 को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वैसे ये दल काफी मजबूत नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी इसमें एक कमी दिखाई दे रही है। वो कमी क्या है उसके बारे में तफसील से आपको बताएंगे। लेकिन पहले ये जान लीजिए कि ये चैंपियनशिप 6 से 12 जुलाई तक बैंकाक में खेली जानी है। भारतीय टीम को लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड में शॉट पुटर तजिंदर पाल सिंह तूर व तेजस्विन शंकर की मौजूदगी मजबूती दे रही है। लेकिन फिर भी एक सवाल सामने आ रहा है कि आखिर गोल्ड बॉय नीरज चोपड़ा को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया?
नीरज चोपड़ा को दिया रेस्ट
इस दल में नीरज चोपड़ा को शामिल ना किए जाने पर कई लोग हैरान हैं। फिलहाल वो इस दौरे के लिए नहीं जाएंगे और रेस्ट पर रहेंगे। बता दें कि वो पिछले साल अगस्त से बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के लिए विदेश के ट्रैनिंग ले रहे हैं।
इस चैपिंयशिप के लिए भारतीय मैनेजमेंट ने क्वालीफाइंग अंक निर्धारित किए थे और इस सेशन में 6 जून तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से एथलीटों के हाल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयन किया गया है। चयन समिति ने बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय इंटर में किसी भी प्रदर्शन पर विचार नहीं किया है। मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने गुरुवार को पीटीआई से कहा कि, “एशियाई चैंपियनशिप के लिए स्टेट चैंपियनशिप का चयन 6 जून को पूरा हो गया था। इस दौरान प्रविष्टियां एएए यानी एशियाई एथटेलिक्स एसोसिएशन को 11 की तारीख में भेज दी गई हैं।”
ये भी पढ़ें: अंजू बॉबी का दावा, शैली सिंह कुछ सालों में नीरज चोपड़ा की तरह बनेंगी वर्ल्ड स्टार एथलीट
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

