Paris Paralympics 2024: बिहार के सुदूर गांव इस्लाम नगर के साधारण किसान परिवार का शैलेश कुमार अब पेरिस में होने वाले पैरा ओलंपिक 2024 गेम में ऊंची कूद में भाग लेगा। शैलेश कुमार 24 साल का एक पैर से दिव्यांग एथलीट है जिनको पिछले साल पेरिस में ही आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल किया गया था। और उन्होंने भारत के लिए हाई जंप में सिल्वर मेडल भी जीता था।

Paris Paralympics 2024 अब इस बार शैलेश कुमार 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक पेरिस में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भारत के टीम के पुरुष हाई जंप T-42/63 श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। तभी तो वह इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में आगामी 3 सितंबर को भारत को मेडल दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
Paris Paralympics 2024 शैलेश कुमार ने पिछले साल अक्टूबर महीने में चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। तभी तो इसके बाद ही बिहार सरकार की मेडल लाओ और नौकरी पाओ योजना का लाभ उठाते हुए शैलेश को सरकारी नौकरी देकर बिहार सरकार ने उसको सम्मानित किया था।

Paris Paralympics 2024 अभी शैलेश समाज कल्याण विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत है। इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में शैलेश का सेलेक्शन होने के बाद बिहार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ जमुई जिले के खेल प्रेमियों ने शैलेश को अभी से ही शुभकामनाएं और बधाइयां देनी शुरू कर दी है।
Paris Paralympics 2024 पांचवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड :-
Paris Paralympics 2024 शैलेश कुमार अपने बचपन से ही खेल प्रतिभा में काफी माहिर थे। तभी तो उन्होंने अपने गांव में ही रहकर काफी अभ्यास भी किया था। वहीं शैलेश कुमार के पिता शिवनंदन यादव एक साधारण किसान है जबकि उनकी माँ एक गृहणी हैं।

Paris Paralympics 2024 शैलेश कुमार जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव का रहने वाला है। इससे पहले भी शैलेश कुमार नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना परचम लहरा चुका है। उस समय शैलेश कुमार ने बेंगलुरु में आयोजित पांचवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में हाई जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
Paris Paralympics 2024 गुजरात में कर रहे तैयारी, बताया 3 सितंबर को होगा पेरिस में इवेंट :-

Paris Paralympics 2024 शैलेश कुमार अभी वर्तमान में गुजरात में पैरालंपिक की अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया है कि इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में उनका इवेंट 3 सितंबर को होने वाला है। वहीं उन्होंने इसके अलावा बताया है कि इस बार इन खेलों में वह अपना शत प्रतिशत देने की पूरी कोशश करेंगे ताहि वह अपने देश को एक और मेडल दिला सकें।
ये भी पढ़ें: भारतीय तिरंगे के साथ समापन समारोह में शामिल हुए मनु-श्रीजेश, समाप्त हुआ पेरिस ओलंपिक 2024

