Cincinnati Open 2024: आर्यना सबालेंका ने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपना पहला खिताब हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ जैनिक सिनर ने भी फ्रांसेस टियाफो को हराकर अपने खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की है। इस बार सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में आर्यना सबालेंका ने जेसिका पेगुला को हराकर यह खिताबी जीत हासिल की है।
Cincinnati Open 2024 आर्यना सबालेंका ने जेसिका पेगुला को हराया :-
Cincinnati Open 2024 वहीं जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह उनकी पहली खिताबी जीत है। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में इस बेलारूसी खिलाड़ी ने काफी शानदार खेल दिखाते हुए केवल 76 मिनट में ही 6-3, 7-5 से जीत हासिल कर ली। आर्यना सबालेंका के करियर का यह 15वां खिताब है जबकि डब्ल्यूटीए 1,000 स्तर पर यह उनका छठा खिताब है।

Cincinnati Open 2024 वहीं इस जीत के बाद से अमेरिकी पेगुला की नौ मैचों की जीत का सिलसिला भी अब समाप्त हो गया है। इससे पहले इस अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने कनाडाई ओपन खिताब का भी बचाव किया था। वहीं इस मैच में सबालेंका ने जल्दी ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। क्यूंकि चौथे गेम में पेगुला की सर्विस तोड़ते हुए उन्होंने पहला सेट अपने नाम कर लिया।

Cincinnati Open 2024 वहीं दूसरे सेट में सबालेंका कुछ देर के लिए लड़खड़ाई जरूर थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना संयम वापस पा लिया था। इसके बाद उन्होंने फिर से पेगुला की सर्विस को तोड़ दिया और इस खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की। सबालेंका की यह जीत दुनिया की नंबर एक इगा स्वीयाटेक पर प्रभावशाली सेमीफाइनल जीत के बाद हुई है। अब इस जीत के बाद उनका 26 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी यूएस ओपन में दबदबा रहेगा।
Cincinnati Open 2024 जैनिक सिनर ने फ्रांसेस टियाफो को हराया :-

Cincinnati Open 2024 वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड नंबर 1 जैनिक सिनर ने फ्रांसेस टियाफो को हराकर अपने करियर का पांचवां खिताब जीता है। इस खिताबी मुकाबले में उन्होंने फ्रांसेस टियाफो को सीधे 7-6 , 6-2 से हराया है। इस खिताबी मुकाबले के पहले सेट में फ्रांसेस टियाफो ने सिनर को कड़ी टक्कर दी थी।

Cincinnati Open 2024 लेकिन इस खिताबी मुकाबले में जैनिक सिनर ने कड़ी टक्कर के बाद पहला सेट जीत कर अपने नाम कर लिया था। फिर इसके बाद जैनिक सिनर ने दूसरे सेट को आसानी से जीत कर अपने नाम कर लिया। इस समय सिनर अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे थे लेकिन फिर भी उनको सिनसिनाटी ओपन 2024 का ख़िताब जीतने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। वहीं इस खिताबी जीत के साथ ही सिनर ने इस साल अब तक पांच ख़िताब जीत कर अपने नाम किए है।
ये भी पढ़ें: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RCB इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, देखें लिस्ट

