आज टी-20 का नंबर वन बल्लेबाज अपना 33वां जन्मदिन मना रहा है। जी, हां हम मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव की बात कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। अगर बात करें उनके मूल निवास की तो वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने जहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2010 में डेब्यू किया तो वहीं, दूसरी तरफ साल 2021 में भारतीय टीम में वो खुद को काबिज करने में सफल रहे। आइए अब सूर्यकुमार यादव के बारे में कुछ रोचक बातें और उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
- सूर्यकुमार यादव के नाम टी-20 फॉर्मेट में सबसे कम मैचों में 12 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को जीतने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में सूर्या से पहले विराट कोहली और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी आते हैं।

- सूर्या ने उनके डेब्यू मैच में ही सबको अपना दिवाना बना दिया था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल मैच की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ कर अपनी प्रतीभा का लोहा मनवाया था।

- आईपीएल में सूर्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला है। इसके अलावा साल 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब दिलवाने में पहुंचाने में सूर्यकुमार ने अहम भूमिका निभाई थी और इसके बाद ही साल 2021 में उन्हें इंडियन टीम के चयनित कर लिया गया था।

- सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपने अतरंगी शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। ये ही कारण है कि उनका नाम भी मिस्टर 360 डिग्री लिया जाता है।

- इसके अलावा इन्हें SKY के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये नाम उन्हें गौतम गंभीर ने दिया है। ये बात साल 2014-15 की है और इस वक्त सूर्यकुमार यादव केकेआर के लिए खेला करते थे।

- सूर्या भारत के लिए एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने साल 2022 में 1000 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा टी-20 में ऐसे नॉन ओपनर खिलाड़ी है, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक जड़े हो।

- सूर्या का टी-20 में 117 रन बेस्ट स्कोर है। ये साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: विश्व कप से पहले मैदान पर आया बेन स्टोक्स के नाम का तूफान
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

