Jasprit Bumrah: इस समय भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

वहीं अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।इसके अलावा अगर भारतीय टीम इस दूसरे मुकाबले को भी हार जाती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनको काफी परेशानी हो सकती है। वहीं इसके साथ ही भारतीय टीम को अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारने का कलंक भी झेलना पड़ सकता है।

लेकिन अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में इस दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर इस सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। वहीं इसके अलावा पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपनी किस प्लेयिंग 11 के साथ उतरने वाली है यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

इसके अलावा भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्लेइंग-11 में शामिल होना तय है। क्यूंकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह (Jasprit Bumrah) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। क्यूंकि न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुमराह केवल 3 ही विकेट ले पाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ Jasprit Bumrah का रिकॉर्ड :-
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम इंडिया के अहम हिस्सा हैं। जब वह भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में होते है तो टीम की जीत पक्की मानी जाती है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ बुमराह का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

क्यूंकि न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सिर्फ 9 विकेट ही हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान बुमराह का औसत भी 39.11 का रहा है। तभी तो अब पुणे टेस्ट मैच में एक बार सभी की निगाहें जसप्रीत बुमराह पर लगी हुई होंगी।
Jasprit Bumrah के खेले सभी 4 मैचों में मिली है भारत को हार :-
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने फरवरी 2020 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय भारतीय टीम को इस मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं इसके बाद इसी सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक फिर भारतीय स्टार तेज गेंदबाज बुमराह (Jasprit Bumrah) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरे थे। तब भी भारतीय टीम को इस मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


