India and New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले (India and New Zealand) में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के काफी निराशाजनक प्रदर्शन के चलते हुए हार का सामना करना पड़ा है।

क्यूंकि भारतीय टीम जीत के लिए मिले 147 रन के छोटे से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई। इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India and New Zealand) ने इस बार इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इसके अलावा इस पूरी टेस्ट सीरीज (India and New Zealand) में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते है।
India and New Zealand टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने बनाए सर्वाधिक रन :-
इन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (India and New Zealand) में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। पंत ने 6 पारियों में 43.50 की औसत से 261 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है। उनके अलावा कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 6 पारियों में 51.20 की औसत से 256 रन बनाए।

कीवी बल्लेबाज विल यंग ने 6 पारियों में 48.80 की औसत से 244 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए। इसके अलावा कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 227 रन बनाए। जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 190 रन बनाए।
सरफराज खान और रचिन रविंद्र ने लगाया 1-1 शतक :-

इन तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज (India and New Zealand) में कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने 1-1 शतक लगाया। इसके अलावा इस पूरी टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए। जबकि कीवी बल्लेबाज विल यंग और डेवोन कॉनवे ने 2-2 अर्धशतक लगाए।
इस टेस्ट सीरीज में सुंदर और जडेजा ने लिए सर्वाधिक विकेट :-
भारतीय गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने 2 टेस्ट में 14.12 की औसत के साथ कुल 16 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

जबकि भारतीय स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 3 टेस्ट में 21.56 की औसत के साथ 16 विकेट लिए। जबकि कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने भी 2 टेस्ट में 23.80 की औसत से 15 विकेट लिए। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने एक टेस्ट में 12.07 की औसत से 13 विकेट लिए।
तीसरे टेस्ट में जडेजा ने लिए कुल 10 विकेट :-
इस टेस्ट सीरीज (India and New Zealand) के तीसरे मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसके अलावा जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।

उनसे पहले इस कारनामे को अश्विन ने दो बार किया है। इसके अलावा इस तीसरे टेस्ट मैच (India and New Zealand) में जडेजा ने 120 रन देते हुए कुल 10 विकेट हासिल किए है। वहीं उनके पूरे टेस्ट मैच करियर में यह तीसरा मौका ही है जब उन्होंने एक मैच में खेलते हुए 10 विकेट लिए हैं।
तीसरे टेस्ट में एजाज पटेल ने लिए कुल 11 विकेट :-
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने इस तीसरे टेस्ट मैच (India and New Zealand) में कुल 11 विकेट (5/103 और 6/57) लिए है। डेनियल विटोरी और मिचेल सेंटनर के बाद पटेल मैच की दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लेने वाले कीवी स्पिनर बने हैं।

इसके अलावा विटोरी 2 बार और सेंटनर 1 बार (7/53 और 6/104 बनाम भारत, 2024) ऐसा कर चुके हैं। वहीं अब एजाज पटेल एक टेस्ट में एक से अधिक 10 विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए है। इसके अलावा उनसे ज्यादा रिचर्ड हैडली (9) और विटोरी (3) ने ऐसा कारनामा किया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


