Afro Asia Cup: क्रिकेट की दुनिया मे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए फैंस को हमेशा इंतजार रहता है और इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए फैंस भी बड़ी संख्या मे अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए तत्पर रहते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि, कैसा होगा जब एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर एक ही टीम के लिए मैदान पर उतरे। मैदान पर एक-दूसरे के विरोध में नहीं बल्कि साथ में खेले। फैंस को विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी की धारदार गेंदबाजी।
कई क्रिकेट फैंस को इस पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन ऐसा सच मे होने वाला है। दरअसल, अफ्रीका क्रिकेट संघ (एसीए) ने एक समय लोकप्रिय रहे एफ्रो-एशिया कप (Afro Asia Cup) को लगभग दो दशक बाद फिर शुरू करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत शुरू की है। इस आर्टिकल मे हम आपको एफ्रो-एशिया कप से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।
Afro Asia Cup: साल 2005 मे हुआ था एफ्रो-एशिया कप का आगाज

इस टूर्नामेंट में दोनों महाद्वीप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। बता दें कि, एफ्रो-एशिया कप (Afro Asia Cup) का अब तक दो बार आयोजन हुआ है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका मे हुआ था और यह ड्रॉ रहा था। जबकि इसका दूसरा सीजन साल 2007 में भारत में आयोजित किया गया था और इस टूर्नामेंट का विजेता एशिया रही थी।
बता दें कि, तीसरे सत्र का आयोजन साल 2009 में केन्या में होना था लेकिन यह टूर्नामेंट कभी हो नहीं हो पाया। एसीए के अंतरिम अध्यक्ष और जिंबाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी के हवाले से ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने कहा, ‘क्रिकेट के अलावा एफ्रो-एशिया कप संगठन के लिए बहुत जरूरी वित्तीय राशि लाता है और दोनों तरफ इसके लिए बहुत अधिक इच्छाशक्ति है।
Afro Asia Cup: उन्होंने कहा:
हमने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अपने समकक्षों और जाहिर तौर पर हमारे अफ्रीकी महाद्वीप के संघों के साथ बातचीत की है। वे चाहते हैं कि, एफ्रो-एशिया कप (Afro Asia Cup) को फिर से शुरू किया जाए। हालांकि, एसीसी ने अब तक इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Afro Asia Cup: 2005 में एशियाई टीम की अगुआई पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक ने की थी

साल 2005 में एशियाई टीम की कमान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने की थी और इसमें राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले जैसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली थी।
बता दें कि, एशिया की 2007 की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि, पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर ने किया था। यह भी बता दें कि, एसीए इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अफ्रीका प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी विचार कर रहा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


