Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी आने वाले चैंपियन ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से सन्यास ले लेंगे। यह खबर अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस और क्रिकेट जगत के सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका है।
नबी ने खुद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह जानकारी दी है। 39 वर्षीय इस खिलाड़ी ने साल 2019 में टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था। हालाँकि, वह अभी भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा:
नसीब खान ने बताया नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है। उन्होंने मुझे कुछ महीने पहले बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने वनडे करियर का अंत करना चाहते हैं और हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जो मैं समझता हूं वह यह है कि उनसे अपने टी20 करियर को जारी रखने की उम्मीद है।
Mohammad Nabi: डेब्यू वनडे में ठोकी थी फिफ्टी

मोहम्मद नबी ने साल 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए अपना पहला वनडे मैच खेला था और अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
बता दें कि, नबी ने 165 वनडे मुकाबलों में 27.30 की औसत से 3549 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 171 विकेट भी अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजहा में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार 82 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Mohammad Nabi: 19 फरवरी को होगा चैंपियन
अगले साल होने वाले चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा जबकि इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।
बता दें कि, इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की बहर्पूर कोशिश करेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम जाने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इस टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर किया जा सकता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


