Chess: भारतीय मूल के सिंगापुर के शतरंज (Chess) खिलाड़ी आश्वथ कौशिक केवल आठ साल छह माह की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बने थे। उस समय उन्होंने पोलैंड के जासेक स्तोपा को हराया था। वहीं केवल नौ साल, दो महीने और 18 दिन एक बच्चे के लिए यह उम्र स्कूल जाने और हठखेलियां करने की होती है।

लेकिन दिल्ली के शतरंज (Chess) खिलाड़ी आरित कपिल ने इस उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है जो कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका है। तभी तो यहां पर शतरंज (Chess) के खिलाड़ी आरित ने केआईआईटी अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज (Chess) टूर्नामेंट में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रासेत जियातदिनोव को हरा दिया। इसके अलावा अब आरित क्लासिकल प्रारूप में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आरित कपिल ने अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रासेत को 63 चालों में हराया।
Chess आश्वथ बने थे जीएम को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी :-
इससे पहले इसी साल भारतीय मूल के सिंगापुर के शतरंज (Chess) खिलाड़ी आश्वथ कौशिक केवल आठ साल छह माह की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा शतरंज (Chess) खिलाड़ी बने थे।

तब उन्होंने पोलैंड के जासेक स्तोपा को हराया था। वहीं इस मुकाबले में आरित के खिलाफ खेल रहे रासेत एक समय मजबूत स्थिति में थे। लेकिन अमेरिका के खिलाड़ी रासेत को एक गलती अंत में भारी पड़ी। जिसके चलते हुए दिल्ली के आरित ने उनको हरा दिया।
आरित की ईएलओ रेटिंग 1801 :-
इस समय दिल्ली के शतरंज (Chess) खिलाड़ी आरित कपिल की ईएलओ रेटिंग 1801 है। इसके अलावा उन्होंने यहां पर खेलते हुए अमेरिका के दिग्गज को हराकर अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा उनकी अगली परीक्षा तो अगले माह दुर्गापुर में होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में होगी।

वहीं इसके बाद उनको अंडर-9 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी खेलना है। इस टूर्नामेंट को रूस के ग्रैंडमास्टर बोरिस शेवचेंको ने जीता है। यहां पर उन्होंने अंतिम दौर में भारत के सायंतन दास के साथ ड्रॉ खेला। रूस के ग्रैंडमास्टर बोरिस शेवचेंको ने 10 दौर में 8.5 अंक हासिल है।
ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी :-
खिलाड़ी देश उम्र
आश्वथ कौशिक सिंगापुर 8 वर्ष, छह माह
लियोनिद इवानोविच सर्बिया 8 वर्ष, 11 माह
आरित कपिल भारत 9 वर्ष, दो माह
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।