इस वक्त पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। ये मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रलिया की पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 4 बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया। हांलाकि इसके बाद स्मिथ और मार्श ने बीच की साझेदारी टीम कंगारू के लिए संजीवनी साबित हुई। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
बता दें कि मात्र 16 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर मार्श और स्मिथ की साझेदारी की बदौलत 150 रन तक पहुच गया। ये ही कारण है कि अभी दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में बनी हुई है। इन सब से अलावा ऑस्ट्रेलिया में कई पाकिस्तानियों खिलाड़ियों के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। अब एक ऐसे ही पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डेविड वार्नर उन्हें जिम जाने की नसीहत दे रहे हैं।
बाबर को वार्नर ने दी नसीहत
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर फेरयवेल खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को कुछ नसीहत दी। दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वार्नर बाबर को जिम जाने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में पहले डेविड पाकिस्तानी खिलाड़ी व पूर्व कप्तान बाबर आजम के करीब आते हैं। इसके बाद वो उनके दाएं हाथ को देखते हुए जिम जाने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला नहीं चल रहा है। बाबर ने अब तक तीन पारियों में सिर्फ 21, 14 और 1 रन बनाए हैं। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस उनकी बल्लेबाजी पर लगातार तंज कस रहे हैं। अगर बात करें डेविड वार्नर की तो उन्होंने सीरीज की शुरुआत में ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्नर ने 164 रन बनाए थे। लेकिन बाद की पारियों में में वे भी कुछ खास नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ें: फिल साल्ट ने मचाया गदर, रिजवान को हुआ नुकसान
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

