National Games: ताइक्वांडो प्रतियोगिता के मैचों को फिक्सिंग करने के आरोपों के बाद (National Games) इस प्रतियोगिता के निदेशक को ही बदल दिया गया है। क्यूंकि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारी प्रतियोगिता शुरू होने से बहुत पहले ही 16 वजन श्रेणियों में से 10 में मैचों के नतीजे तय कर रहे थे। इस बीच आईओए को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। जबकि रजत पदक के लिए दो लाख और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी।
फिक्सिंग के चलते ताइक्वांडो प्रतियोगिता निदेशक को बदला गया :-

नेशनल गेम्स (National Games) में फिक्सिंग का आरोप झेल रहे ताइक्वांडो के प्रतियोगिता निदेशक को अब राष्ट्रीय खेल तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) ने बदल दिया है। क्यूंकि उन पर इस (National Games) प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही 16 वजन श्रेणियो में से 10 के परिणाम तय करने के आरोप लगे थे। इसी के साथ अब (National Games) जीटीसीसी ने तीन सदस्यीय प्रतिस्पर्धा निवारण समिति (पीएमसीसी) द्वारा की गई कड़ी सिफारिशों के बाद टी प्रवीण कुमार की जगह एस दिनेश कुमार को प्रतिस्पर्धा के लिए नए निदेशक के रूप में नामित किया है।

इसके बाद (National Games) जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि पीएमसीसी की सभी सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “यह महत्वपूर्ण है कि हम पीएमसी समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखें और राष्ट्रीय खेलों उत्तराखंड की अखंडता को बनाए रखे। तभी तो प्रतियोगिता के पूर्व निदेशक के खिलाफ शिकायतें मिलने के अलावा हम यह जानकर भी हैरान हैं कि उन्होंने खेल विशेष स्वयंसेवकों के चयन परीक्षणों के लिए कुछ राज्य संघों के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ उपकरण विक्रेताओं को भी नामित किया था।”
National Games आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने किया फैसले का समर्थन :-
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी जीटीसीसी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि (National Games) सभी हितधारकों के लिए खेल की भावना को बनाए रखना और सभी प्रतिभागियों को देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मौका देना महत्वपूर्ण है। वहीं इसके अलावा यह काफी चौंकाने वाली और दुखद बात है कि राष्ट्रीय खेलों के पदकों का फैसला कथित तौर पर प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले ही खेल के मैदान से दूर किया जा रहा था। तभी तो हम सभी अपने खिलाड़ियों के प्रति निष्पक्ष रहने के साथ साथ प्रतिस्पर्धा में हेरफेर करने और राष्ट्रीय खेलों की छवि खराब करने वाले लोगों से उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा यह भी पता चला है कि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारी प्रतियोगिता शुरू होने से बहुत पहले 16 वजन श्रेणियों में से 10 में मैचों के नतीजे तय कर रहे थे। हमको मिली एक जानकारी के अनुसार (National Games) स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। जबकि रजत पदक के लिए दो लाख रुपये और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी। वहीं इस बार ताइक्वांडो की कुल 16 क्योरूगी और 10 पूमसे प्रतियोगिताएं चार से आठ फरवरी तक हल्द्वानी में होने वाली है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


