पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई-सीरीज के फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है।उनके तेज गेंदबाज Ben Sears हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की विज्ञप्ति के अनुसार, कराची में टीम के पहले ट्रेनिंग सीजन के दौरान बेन सियर्स को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने उसका स्कैन करवाया, जिसमें मामूली सी चोट का पता चला। उस चोट से रिकवर होने के लिए कम से कम दो सप्ताह के रिहैब की आवश्यकता थी।

हालाँकि, सियर्स केवल 2 मार्च को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा थे। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह किसी दूसरे तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया।
पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में खेलने से चूकने वाले बेन सियर्स के अचानक से बाहर होने पर न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने दुख जताया।
हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम सभी बेन के लिए बहुत दुखी हैं। इतने अंतिम समय किसी बड़े इवेंट से बाहर होना हमेशा कठिन होता है, और बेन के मामले में यह विशेष रूप से कठिन है, क्योंकि यह उसका पहला बड़ा आईसीसी इवेंट होता।

स्टीड ने आगे कहा, “बेन के फिर से खेलने के लिए फिट होने की समय-सीमा का मतलब है कि वह ग्रुप स्टेज के अधिकतम भाग से चूक सकता है, और टूर्नामेंट की छोटी प्रकृति को देखते हुए, हमें लगा कि [उनकी जगह पर किसी] एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में लाना उचित है जो पूरी तरह से फिट है और खेलने के लिए तैयार है।”
हेड कोच ने “बेन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें बहुत संभावनाएं हैं और रिहैब की कम समय-सीमा को देखते हुए, हमें यकीन है कि वह न्यूजीलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए फिट और खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।”
बेन सियर्स की जगह जैकब डफी को मिला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में मौका

बेन सियर्स के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज जैकब डफी को आठ देशों के टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम में मौका मिला है। डफी इस समय पाकिस्तान में चल रही ट्राई-सीरीज के लिए टीम के साथ मौजूद हैं।
डफी को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किए जाने को लेकर स्टीड ने कहा, “जैकब ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज में अपने प्रदर्शन से दिखाया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने में सक्षम है। वह वनडे ट्राई-सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, इसलिए वह पूरी तरह से अभ्यस्त हैं और उसे इन परिस्थितियों में काफी अनुभव है और वह खेलने के लिए तैयार हैं। वह एक और खिलाड़ी है जो अपना पहला सीनियर आईसीसी इवेंट खेलेगा, इसलिए उसके लिए आने वाले कुछ सप्ताह रोमांचक होंगे।”
न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच से करेगा। इसके बाद वे 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश से खेलेंगे और उसके बाद दुबई में भारत के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेंगे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

