RCB Unbox 2025: आईपीएल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और आरसीबी के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। RCB Unbox 2025 इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह भव्य आयोजन 17 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में होगा।
इस इवेंट के जरिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अपने आईपीएल 2025 सीजन की धमाकेदार शुरुआत करेगा और फैंस को अपने फेवरेट खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा। आइए जानते हैं, RCB Unbox 2025 इवेंट के लिए टिकट कब और कैसे बुक कर सकते हैं।
RCB Unbox 2025 में क्या होगा खास?

हर साल की तरह इस बार भी Unbox इवेंट आरसीबी और उसके डाई-हार्ड फैंस के बीच कनेक्शन का ब्रिज बनेगा। इस दौरान खिलाड़ी ग्रैंड एंट्री लेंगे, नई जर्सी का लॉन्च होगा और कुछ एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग्स भी देखने को मिलेंगी।
बता दें कि, इवेंट का टाइम अभी कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह शाम 4 बजे के बाद से शुरू होगा। जो भी इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहता है, वो अभी से अपने टिकट बुक करने की तैयारी कर ले।
नए कप्तान के साथ नई शुरुआत

रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू इस बार आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को करेगी, जहां उनका पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होगा। खास बात ये है कि, टीम की कमान इस बार रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जो बतौर कप्तान अपना पहला सीजन खेलेंगे।
आरसीबी फैंस को रजत से इस सीजन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने की उम्मीदें लगी हैं और रजत की भी नजरें इस बार आईपीएल ट्रॉफी पर रहने वाली है। अगर वह ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को पहला खिताब दिलाने वाले पहले कप्तान भी बन जाएंगे।
कैसे खरीदें RCB Unbox 2025 इवेंट के टिकट?
RCB के इस धमाकेदार इवेंट का लाइव अनुभव लेने के लिए फैंस 6 मार्च से टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए दो ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होंगे, जहाँ से फैंस अपनी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।
1 . RCB की आधिकारिक वेबसाइट
2. RCB का मोबाइल ऐप
RCB Unbox 2025 इवेंट के टिकट की कीमतें
पिछले साल RCB Unbox टिकट की कीमतें ₹800 से ₹4000 के बीच थीं और इस बार टिकट ₹800 से ₹5000 तक जा सकते हैं। हर फैन अधिकतम 6 टिकट खरीद सकता है।
RCB Unbox 2025 में कौन परफॉर्म करेगा?
इस साल RCB Unbox इवेंट में एंटरटेनमेंट का लेवल और भी हाई रहने वाला है, DJ Timmy Trumpet अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को झूमने पर मजबूर कर देंगे। संजित हेगड़े अपनी सुरीली आवाज़ से इस इवेंट में चार चाँद लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिकेट के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इन्तजार रहने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

