IPL 2024 में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इस सीजन का 23वां मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पैट कमिंस की हैदराबाद ने मात्र 2 रनों से मैच जीत लिया है। मुकाबला इतना कड़ा था कि आखिरी ओवर में भी किसी भी टीम की जीत का रास्ता साफ नहीं दिख रहा था। आखिरकार हैदराबाद ने बाजी मार ही ली। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने कुल 183 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 180 रन ही बना सकी।
कुछ ऐसे हारी पंजाब किंग्स
183 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट बिना खाता खोले गंवा दिया। इसके बाद कप्तान शिखर धवन का बल्ला भी खामोश दिखा और मात्र 14 रन बनाकर पेवेलियन को चलते बनें। बाद में युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन की मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। हांलाकि सैम करन और सिकंदर रजा ने कुछ देर तक विकेट पर टिकने की कोशिश की। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे। एक तरफ जहां सैम करन ने 29 तो सिकंदर रजा ने 28 रन बनाए। इसके बाद पिछली जीत के हीरो रहे दो युवा बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब की उम्मीदों को जिंदा रखा। इन दोनों ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की। शशांक सिंह ने 46 रन और आशुतोष शर्मा ने 33 रन बनाए। लेकिन ये दोनों भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
A Fantastic Finish 🔥
Plenty happened in this nail-biter of a finish where the two teams battled till the end🤜🤛
Relive 📽️ some of the drama from the final over ft. Jaydev Unadkat, Ashutosh Sharma & Shashank Singh 👌
Watch the match LIVE on @starsportsindia and @JioCinema… pic.twitter.com/NohAD2fdnI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024
नितीश रेड्डी रहे हैदराबाद की जीत के हीरो
पंजाब किंग्स की तरह हैदराबाद की पारी भी अच्छी नहीं रही। एक वक्त हैदराबाद की टीम ने 64 रन 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हैदराबाद के लिए नितीश रेड्डी ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल समद ने अंत में 25 रनों का योगदान दिया। ये दो खिलाड़ी ऐसे थे जो हैदराबाद का स्कोर 182 रन तक ले गए।
Superb knock, Amazing catch, Crucial bowling! 👌 👌
Nitish Kumar Reddy made his presence felt today and wins the Player of the Match Award 👏 👏
Scorecard ▶ https://t.co/JP3mpkETgx #TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/QBpsw9vM69
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 17 Seasons के बेहतरीन 17 क्रिकेटर्स
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

