आईपीएल 2023 का सीजन ने कुछ खिलाड़ियों की किस्मत की चाबी खोल दी है। बात फिर चाहे कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकु सिंह हो या फिर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की। कोलकाता के लिए रिंकु सिंह ने लागातार 5 छक्के मारकर अपनी काबिलियत की ठीक तरह से इस्तेमाल किया। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपनी बॉलिंग एक्शन और ठीक-ठाक यार्कर बॉल डालकर कई लोगों को अपना कायल बना दिया है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सचिन के बाद उनके बेटे को मैदान पर खेलते हुए देखना एक सुखद अनुभव की तरह है।
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में अपना डेब्यू किया। उनका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था। इस मैच में उन्होंने मुंबई की तरफ से पहला ओवर डाला। इस दौरान अर्जुन ने 2 ओवर में 17 रन दिए। लेकिन दूसरे मैच के प्रदर्शन के बाद वो चर्चा में आने लगे। दरअसल, हैदराबाद और मुंबई के मैच में अंतिम ओवर के दौरान SRH को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और ऐसे मुश्किल वक्त में कप्तान रोहित शर्मा ने युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा जताते हुए गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इस मौके को अर्जुन ने बखूबी भुनाया। इस ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र पांच रन दिए और भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट भी ले लिया।
#CSKvMI #MIvsCSK #MSDhoni𓃵 #MSDhoni #raina #ArjunTendulkar #CSK #MumbaiIndians #Thala #Dhoni #ViratKohli pic.twitter.com/jdJaGrxto0
— Dinesh (@dineshshivan_) May 7, 2023
23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। इसके अलावा उनकी बॉडी भी काफी फ्लेक्सिबल नजर आती है। अब फैंस को भी अर्जुन के बारे में जानने की उत्सुकता है। जैसे कि वो अपने आप को फिट रखने के लिए क्या करते हैं? उनका डाइट प्लॉन क्या है?
अर्जुन का फिटनेस राज और डाइट प्लान?
अर्जुन तेंदुलकर अपनी फिटनेस का काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं। अक्सर ही वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने वेट लिफ्टिंग की फोटो अपलोड करते रहते हैं। इसके अलावा अर्जुन को Trapbar Deadlift करना बेहद पसंद है। ये सब वो अपनी शाररिक शक्ति में बढ़ावा देने के लिए करते हैं। अगर बात करे उनके डाइट की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक वो अपने घर का ही खाना पंसद करते हैं। पारंपरिक भारतीय खाना जैसे दाल, रोटी और घर में बनी हुई सब्जियां अर्जुन तेंदुलकर को काफी पसंद हैं।

