IPL 2025, RCB vs KKR:- आईपीएल 2025 में 17 मई को 58वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी की टीम ने अभी तक 12 में से 8 मैच मैच जीते हैं। जबकि केकेआर की टीम ने अपने 12 में से केवल 5 ही मैच जीते हैं। तभी तो अब यह मैच प्लेऑफ के लिहाज से इन दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। चलिए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।
कैसी रहने वाली है चिन्नास्वामी की पिच :-
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है, जिसके चलते हुए हमेशा यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है।

तभी तो यहां पर सभी टीमों के गेंदबाजों के लिए किफायती प्रदर्शन करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।
कैसा रहने वाला है आज मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार शनिवार 17 मई को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। आज के दिन यहां पर बारिश की 84 प्रतिशत सम्भावना भी बताई जा रही है। तभी तो RCB और KKR के बीच होने वाला यह मैच बारिश से बाधित हो सकता है।
एम चिन्नास्वामी में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 100 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 53 मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा इस दौरान 4 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि न्यूनतम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (175* रन बनाम पुणे वारियर्स, 2013) ने खेली हैं।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े :-
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आरसीबी की टीम ने कुल 92 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 45 में उसे जीत और 46 मुकाबलों में हार मिली है।

इसके अलावा उनका एक मैच टाई भी रहा है और उनके 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है। वहीं दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने भी इस मैदान पर अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 10 में जीत और 5 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

