IPL 2024 Controversie : इस बार चल रहे आईपीएल के सीजन में अभी तक काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले है। हर मैच में चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है। इस बार आईपीएल के सी सीजन में कई ऐसे मैच भी हुए है जिनका रिजल्ट आखिरी गेंद पर ही आया है।
इस बार आईपीएल के इस सीजन में कई रिकार्ड्स बने भी है और टूटे भी है। वहीं इस बार भी आईपीएल के इस सीजन में अंपायर्स के कुछ विवादित फैसले आये है जिसने इस बार काफी सर्खियां बटोरी है।
संजू सैमसन का विवादित कैच :- दिल्ली के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में भी विवाद देखने को मिला था। यह विवाद था राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के विकेट को लेकर हुआ था। जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उसकी पारी के 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर मुकेश कुमार ने संजू को शाई होप के हाथों कैच आउट करवाया था।
इस कैच को शाई होप ने बाउंड्री के बिलकुल पास पकड़ा था। तब तीसरे अंपायर ने रीप्ले को देखकर संजू को आउट करार दिया था। पहले तो आउट होकर संजू थोड़ा चल दिए थे लेकिन थोड़ा चलने के बाद ही संजू वापस लौट कर आये। क्यूंकि रीप्ले से पता चल रहा था की शाई होप का कैच लेते समय बाउंड्री से संपर्क हुआ था। लेकिन इस सब का संजू को कोई भी फायदा नहीं हुआ। तभी इस सब को लेकर संजू सैमसन की उस ऑन फील्ड अंपायर से काफी तीखी बहस हुई थी। इस प्रकार से अंपायर से बहसबाजी करने के लिए संजू की 30 फीसदी मैच फीस काट ली गई थी।
विराट कोहली और नो बॉल विवाद :- एक विवाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भी देखने को मिला था। यह विवाद था विराट कोहली के आउट को लेकर हुआ था। यह विवाद बेंगलुरु की पारी के तीसरे ओवर में हर्षित राणा की पहली गेंद पर हुआ था। इस गेंद को विराट कोहली ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए थे। और गेंद विराट के बल्ले से लगकर हवा में ही उछल गई थी। जिसको हर्षित राणा ने ही कैच कर लिया था।
विराट कोहली को लगा की यह गेंद उनकी कमर से ऊँची थी तो उन्होंने डीआरएस ले लिया। लेकिन रीप्ले को भी काफी देर तक देखने के बाद थर्ड अंपायर ने भी विराट कोहली को भी आउट दे दिया था। तभी अंपायर के इस फैसले से विराट कोहली काफी नाराज नजर आये। और इस सब को लेकर विराट कोहली की अंपायर से काफी बहस हुई थी। तभी वापस जाते हुए बाउंड्री रोप पर जाते हुए विराट ने अपना बल्ला जोर से दे मारा था। और साथ ही विराट ने डस्टबीन को भी अपने हाथ से मारकर गिराया था।
आयुष बदोनी रन आउट विवाद :- एक विवाद लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भी देखने को मिला था। लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान उनकी पारी के 19वें ओवर में आयुष बदोनी ने दो रन भागने की कोशिश की। तभी मुंबई के फील्डर नमन धीर ने गेंद को ईशान किशन की तरफ फेंक दिया था। तभी ईशान के गेंद को पकड़कर स्टंप को उड़ाने की कोशिश की , लेकिन पहली बार में किशन गिल्लियों को नहीं उड़ा पाए।
लेकिन जब दूसरी बार में किशन ने गिल्लियां उड़ाई थी तो तब तक बडोनी क्रीज में पहुँच चुके थे। इस सब के बावजूद भी अंपायर ने आयुष बडोनी को आउट करार दे दिया था। क्यूंकि अंपायर को लगा की तब भी बडोनी का बल्ला हवा में ही था। इस फैसले को लेकर फैंस और कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी अंपायर के इस फैसले पर काफी सवाल उठाये थे।
पृथ्वी शॉ का कैच आउट :- एक और विवाद देखने को मिला था दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में। यह विवाद था दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ को आउट दिए जाने को लेकर था। इस मैच में दिल्ली की पारी के समय पृथ्वी शॉ ने एक शॉट खेला था जिसको गुजरात के खिलाड़ी नूर अहमद ने कैच कर लिया था।
तो इस कैच को देखकर लग रहा था कि उस गेंद का संपर्क जमीन के साथ हुआ है। तभी इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास रेफर किया गया था। लेकिन रीप्ले को देखने के बाद भी थर्ड अंपायर ने पृथ्वी शॉ को आउट करार दे दिया था। थर्ड अंपायर के द्वारा दिए गए इस फैसले बाद भी काफी विवाद हुआ था। तब भी वहां पर मौजूद फैंस ने और कॉमेंटटर्स ने भी थर्ड अंपायर के इस फैसले का काफी विरोध किया था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: जानिए क्या अब भी अपनी टीम में बदलाब कर सकती है टीम इंडिया , क्या है ICC का नियम जानिए ?

