IPL 2025, DC vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 24 मई को 66 वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की टीम अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कुल 8 मैच जीत चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने कप्तान अक्षर पटेल की अगुआई में 6 मैच जीत चुकी हैं। तभी तो आज के इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स की टीम अपनी स्थिति को और भी बेहतर करना चाहेगी। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच जयपूर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।
लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-
आईपीएल के इतिहास में अभी तक DC और PBKS के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजबा किंग्स को 17 में जीत मिली है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इनमें से 16 में जीत मिली है। इस बीच उनका एक मैच यहां पर बेनतीजा भी रहा है।

आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच आज दूसरा मैच खेला जाएगा। इन दोनों का पहला मैच भारत-पाकिस्तान तनाव और ड्रोन हमले के कारण रद्द कर दिया गया था। पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उसको पंजाब किंग्स की टीम ने 4 विकेट से जीता था।
ऐसी हो सकती है आज PBKS की टीम :-
पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ 10 रन से जीत मिली थी। तभी तो आज के मैच में यह टीम अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाब नहीं करना चाहेगी। इस टीम के लिए पिछले मैच में बल्लेबाज नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। आज के मैच में इन दोनों से ऐसी ही उम्मीद हैं।

PBKS की संभावित टीम : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
आज ये हो सकते हैं PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC की टीम :-
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ हार मिली थी। वहीं उस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेले थे। इसके अलावा आज के मैच में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। वहीं आज के मैच में भी कुलदीप शर्मा अपनी शानदार फॉर्म को रखना चाहेंगे।

DC की संभावित टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार।
आज ये हो सकते हैं PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- केएल राहुल, सदीकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय और मानवंत कुमार।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-
दिल्ली टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने पिछले 10 मैचों में 145.58 की स्ट्राइक रेट से 412 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने भी अपने पिछले 10 मैच में 234 रन बनाए हैं।

इसके अलावा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन ने भी पिछले 10 मैच में 384 रन बनाए हैं। वहीं उनके अन्य बल्लेबाज प्रियांश ने पिछले 10 मैच में 194.19 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने पिछले 8 मैच में 9 विकेट लिए हैं। जबकि चहल ने पिछले 9 मैच में 13 विकेट लिए हैं।
हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-
विकेटकीपर : केएल राहुल और प्रभसिमरन सिंह (उपकप्तान)।
बल्लेबाज :श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा और फाफ डु प्लेसिस।
ऑलराउंडर : मार्को यानसन और विप्रज निगम।
गेंदबाज : कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार।
आईपीएल 2025 में आज 24 मई को DC और PBKS के बीच होने वाला यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

