Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 12 जून से इंग्लैंड में होने वाली है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच 14 जून को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।
लेकिन अब इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम अपने दोनों वार्म अप मैचों को जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। इसके चलते हुए इस बार भारतीय टीम से काफी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आइए अब ऐसे में महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 194/5 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2018 :-
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2018 में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। तब उस टूर्नामेंट का यह सबसे बड़ा स्कोर भी साबित हुआ था। इस मैच में भारत की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने केवल 51 गेंदों पर ही 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

जबकि इस मैच में उनके बल्ले से हमें 7 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में उनके अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने भी 59 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 160 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए टीम इंडिया को उस मैच में 34 रनों से जीत मिली थी।
2. 173/3 बनाम श्रीलंका : साल 2024 :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर साल 2024 में श्रीलंका टीम के खिलाफ आया था। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। वहीं उस मैच में भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने केवल 27 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेल डाली थी।

इसके अलावा उसी मैच में स्मृति मंधाना ने भी 38 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में केवल 90 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए तब उस मैच में भारतीय टीम को 82 रन की बड़ी जीत मिली थी।
3. 167/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया : साल 2018 और 2023 :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 2 बार विश्व कप में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन के स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ने पहली बार साल 2018 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यह स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 83 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

भारतीय टीम ने उस मैच को 48 रन के अंतर से जीत लिया था। इसके बाद फिर दूसरी बार भारतीय टीम ने यह कारनामा साल 2023 के विश्व कप में किया था। तब भारतीय टीम ने 8 विकेट के स्कोर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
4. 163/5 बनाम बांग्लादेश : साल 2016 :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चौथा सबसे बड़ा स्कोर साल 2016 के महिला टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से हमें 29 गेंदों में 40 रन की पारी देखने को मिली थी।

इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए उनको इस मैच में 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने 2-2 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

