विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करनी है। यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि दोनों देशों के बीच हालिया समय में रिश्ते सामान्य नहीं चल रहे है।
इस मैच में सबसे बड़ा चर्चा का विषय यह होगा कि क्या टीम इंडिया हैंडशेक करेंगी या मेंस टीम की तरह वो भी नजरअंदाज करेगी।
तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच को लाइव कहां पर देख सकते हैं?
इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस के बीच मैच 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस के बीच मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस के बीच मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस के होस्टिंग राइट्स भारत में स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल के पास हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी पर देख सकते हैं।
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
हालांकि शुरुआत के 5 मिनट आप मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य है।
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

